मेहल कलां : पिछले लंबे समय से हेल्थ डिपार्टमेंट में काम करते नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों ने एन.एच.एम. एम्प्लॉइज यूनियन पंजाब द्वारा बनाए गए रोष प्रोग्राम के तहत अपने हकों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए और अपनी 2 महीने की रुकी तनख्वाह को तुरंत जारी करवाने व पंजाब सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए पूरे पंजाब में सभी NHM कर्मचारियों द्वारा की गई हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। इस कारण सेहत सेवाएं बुरी तरह से (NHM employee’s strike) प्रभावित रही। इस दौरान पंजाब भर के सभी नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों द्वारा विभाग की हर तरह की ऑनलाइन रिपोर्टिंग, ऑफलाइन रिपोर्टिंग, डेली OPD और अन्य विभागीय काम को पूरी तरह से ठप्प रखा गया। पंजाब भर के हर एक जिले से इस राज्य स्तरिय हड़ताल को लेकर भरपूर जोश देखने को मिला।

 NHM employee’s strike – इस संबंध में बात करते हुए NHM एम्प्लॉइज यूनियन पंजाब के सीनियर नेता संदीप कौर बरनाला, गुलशन शर्मा फरीदकोट, डॉ. वाहिद मालेरकोटला ने एक सुर में कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के तहत काम करने वाले सभी कच्चे कर्मचारियों को पिछले दो महीने से सैलरी न मिलने की वजह से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है वहीं कर्मचारी विभाग और सरकार के इस रवैये की वजह से मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े वादे करने वाली आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार जहां अपने वादों से भागती नजर आ रही है, वहीं कर्मचारियों की सैलरी जारी न करके और मुख्य मांगों को नजरअंदाज करके वह हर फ्रंट पर फेल सरकार साबित हो रही है।

 

Share.
Exit mobile version