कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सेना पर बयान देकर फिर विवादों में घिर गए हैं. उन्होंने बिहार के औरंगाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश की 10 प्रतिशत आबादी सेना को नियंत्रित (new uproar) करती है. राहुल गांधी और विपक्ष के अन्य नेता लंबे समय से जाति जनगणना की बात करते रहे हैं, लेकिन यह पहली बार है जब राहुल ने इसमें सेना का जिक्र किया.
राहुल के इस बयान के बाद बीजेपी हमलावर हो गई. पार्टी ने कहा, ‘राहुल गांधी अब सेना में जाति खोज रहे हैं और कह रहे हैं कि 10% लोग इसे नियंत्रित करते हैं. प्रधानमंत्री मोदी से अपनी नफरत में उन्होंने भारत से नफरत की हदें पार कर दी हैं.’ ये कोई पहली बार नहीं है कि सेना को लेकर राहुल गांधी के बयान पर विवाद हुआ हो.
राहुल ने मंगलवार (4 नवंबर) को जो बयान दिया वो औरंगाबाद जिले में दिया. वो औरंगाबाद जहां राजपूतों की संख्या सबसे ज्यादा है. इसे बिहार का चित्तौड़गढ़ भी कहा जाता है. यहां पर इनकी आबादी 2.5 लाख से ज्यादा है. वहीं यादवों की संख्या 2 लाख है. कुशवाहा जाति भी यहां अच्छी खासी संख्या में रहती है. इनकी आबादी 1.75 लाख है. भूमिहारों की बात करें तो इनकी संख्या 1 लाख है. मुस्लिम की आबादी 1 लाख 25 हजार है. रविदास 1.5 लाख, EBC 4.5 लाख, पासवान 1.25 लाख संख्या में रहते हैं.
new uproar – भारतीय सेना में बिहार के लोगों की संख्या अच्छी खासी है. कुल सैन्य कर्मियों में बिहार का हिस्सा लगभग 11 प्रतिशत है. ये आंकड़े 2011 के हैं. किस राज्य के कितने लोग सशस्त्र बल में हैं, इसकी जानकारी सरकार ने 2022 में संसद में दी थी. सरकार की ओर से दिए गए जवाब के मुताबिक, JCO रैंक के 8152 अधिकारी बिहार के हैं. अन्य रैंक की संख्या 65 हजार से ज्यादा है. ऑफिसर्स की बात करें तो इनकी संख्या 540 है.
