लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में कथित वोट चोरी के का तीसरी बार खुलासा करते हुए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर कई आरोप लगाए हैं. माना जा रहा है कि कांग्रेस इस मामले को (new twist on allegations) लेकर सुप्रीम कोर्ट का रूख कर सकती है. अब एक नई जानकारी सामने आ रही है. दरअसल, कांग्रेस इस पूरे मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाने के मूड में नहीं दिख रही है, बल्कि वो चाहती है कि सुप्रीम कोर्ट खुद इस मामले का स्वतः संज्ञान ले.

इसे भी पढ़ें – वंदे मातरम् के 150 साल! देशभर में जश्न की तैयारी के बीच शुरू हुआ सियासी विवाद, कुछ हिस्सों में होने लगा विरोध

राहुल गांधी लगातार वोट चोरी का दावा करते हुए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं. कांग्रेस कार्यकर्ता ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ का नारा लगा रहे हैं, लेकिन बीजेपी और चुनाव आयोग हर बार की तरह राहुल के दावों को भ्रामक बताकर सुप्रीम कोर्ट जाने की चुनौती दे रहे हैं. वहीं कांग्रेस ने तय किया है कि सियासी क्षेत्र में है, उसका काम जनता और देश की संस्थाओं के सामने तथ्यों को रखकर उन्हें जागरूक करना है.

इसे भी पढ़ें – ममता बनर्जी का तीखा रुख! SIR को लेकर बोलीं- ‘जब तक मैं नहीं, तब तक कोई नहीं भरेगा फॉर्म’

new twist on allegations – कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य गुरदीप सप्पल ने टीवी 9 भारतवर्ष से साफ कहा कि, सरकार के साथ एक संवैधानिक संस्था लोकतंत्र को कमजोर कर रही है तो बाकी संवैधानिक संस्थाओं को खुद इसका संज्ञान लेना चाहिए. दरअसल, कांग्रेस को इस बात की शिकायत है कि बिहार में एसआईआर के मुद्दे पर वो सुप्रीम कोर्ट गई, कुछ राहत भी मिली, लेकिन फैसला आया नहीं और उसी वोटर लिस्ट पर आज बिहार में वोटिंग हो रही है.

Share.
Exit mobile version