विदिशा/गंजबासौदा: इंदौर के चर्चित उर्मिला सैनी हत्याकांड में एक नया और बेहद सनसनीखेज मोड़ आया है। अपनी पत्नी की निर्मम हत्या के बाद से लगातार फरार चल रहे आरोपी पति अखिलेश सैनी का कथित धड़ कुछ दिनों पूर्व गंजबासौदा के रेलवे ट्रैक पर मिला था। अब पुलिस को उस घटना के 7 दिन बाद पास ही के (new twist in Urmila Saini murder case) इलाके से एक मानव सिर (खोपड़ी) बरामद हुआ है। पुलिस अब डीएनए (DNA) टेस्ट के जरिए आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि करेगी कि क्या यह सिर और बरामद धड़ आरोपी अखिलेश सैनी के ही हैं।

new twist in Urmila Saini murder case – उल्लेखनीय है कि बीते 11 जुलाई को इंदौर में पदस्थ पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इसके बाद 19 जुलाई को गंजबासौदा रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी पर एक बिना सिर का क्षत-विक्षत धड़ बरामद हुआ था। घटनास्थल से मिले पहचान पत्र और सुसाइड नोट के आधार पर शुरुआती दौर में पुलिस को अंदेशा हुआ कि यह शव आरोपी अखिलेश सैनी का ही है। इसके बाद 20 जुलाई को अखिलेश के पिता ने मौके पर पहुंचकर कपड़ों और अन्य पहचान चिह्नों के आधार पर धड़ की पहचान अपने बेटे अखिलेश के रूप में की थी।

  खेत में मिला मांस विहीन खोपड़ी का ढांचा 

बीते 24 जुलाई को गंजबासौदा के महागौर गांव स्थित एक खेत से पूरी तरह से मांस विहीन खोपड़ी बरामद हुई। सिर पर जरा सा भी मांस न होने के कारण वह केवल हड्डियों का ढांचा नजर आ रहा था। इस मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक बीएल मालवीय के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि महागौर गांव के पास रेलवे ट्रैक से लगभग 500 मीटर दूर एक खेत में मानव सिर पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सिर को अपने कब्जे में लिया। सिर पूरी तरह से गल चुका था और उस पर केवल खोपड़ी का ढांचा शेष बचा था।

Share.
Exit mobile version