खंडवा : भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने से पहले मध्यप्रदेश के हाल सभी ने देखे हैं। सड़कों पर इतने गड्ढे थे कि चलना मुश्किल था। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के कार्यकाल में मध्यप्रदेश की तस्वीर बदल गई है। इसका श्रेय प्रदेश की जनता को है, जिसने भारतीय जनता पार्टी को चुनकर हमें (New Madhya Pradesh)काम करने का मौका दिया। एक बार फिर जन आशीर्वाद यात्रा आपका आशीर्वाद मांगने आ रही है। मध्यप्रदेश को संपन्न, समृद्ध बनाने और हर वर्ग का कल्याण देने के लिए भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद दीजिए, ये हमारा वादा है कि आपको नया मध्यप्रदेश देखने को मिलेगा।
इसे भी पढ़ें – अव्यावहारिक चीता प्रोजेक्ट के कारण गुस्से में है नीमच-मंदसौर : कमलनाथ
यह बात केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खंडवा में निमाड़ क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। सभा को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भी संबोधित किया। मध्यप्रदेश बनेगा नं.1, किसान बनेंगे ऊर्जादाताश्री गडकरी ने कहा कि गांव, गरीब, मजूदर और किसानों का कल्याण भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है। मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश लगातार 7 बार से कृषि कर्मण अवार्ड जीत रहा है। यहां सिंचित क्षेत्र बढ़ा है और उसके साथ ही उत्पादन भी बढ़ रहा है।
इसे भी पढ़ें – जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव के पीछे कांग्रेस का हाथ?, सीएम शिवराज ने जताया संदेह
New Madhya Pradesh – श्री गडकरी ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं, लेकिन कृषि उपज का वांछित मूल्य न मिल पाना उनकी राह में सबसे बड़ी बाधा है, क्योंकि इनके दाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तय होते हैं। इसलिए हमने तय किया कि किसानों को ऊर्जादाता बनाना है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह सपना पूरा हो रहा है। आज 100 प्रतिशत एथेनॉल से चलने वाली कारें आ रही हैं, हवाई जहाज उड़ रहे हैं, स्कूटर भी आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश 16 लाख करोड़ से अधिक का फॉसिल फ्यूल आयात करता है। अगर ये पैसा बचेगा, तो हमारे किसानों को ही मिलेगा।