आज यानी 12 जून से हरियाणा में नई शराब नीति लागू हो गई है। इसका असर अब शराब की कीमतों पर देखने को मिलेगा। बता दें कि हाल ही में कैबिनेट की मीटिंग में नायब सैनी सरकार ने प्रदेश की नई आबकारी नीति को मंजूरी दी थी। साथ ही लोकसभा चुनाव के दौरान सरकार ने चुनाव आयोग से इसकी मंजूरी ली थी। वहीं, अब नई नीति लागू हो गई है।
इसे भी पढ़ें – मनोहर लाल को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, सीएम समेत पूरी हरियाणा बीजेपी बनेगी साक्षी
इतने बढ़ेंगे शराब के दाम
जानकारी के अनुसार हरियाणा में देसी शराब से लेकर विदेशी शराब के दामों में इजाफा होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि देसी शराब के दाम 5 रुपये रुपये तक बढ़ेंगे, जबकि बीयर की कीमत में भी 20 रुपये इजाफा होगा। अंग्रेजी शराब की बोतल पर भी 5 फीसदी कीमतें बढ़ने जा रही है। बता दें कि बार इम्पोर्टेड शराब को भी हरियाणा सरकार नीति के दायरे में लाई है। नई नीति के अनुसार, तय होलसेल रेट पर 20 प्रतिशत लाभ ही लिया जा सकता है। यानी शराब के ठेके पर होलसेल रेट से 20 फीसदी मुनाफे के साथ बोतल बेची जा सकती है।
इसे भी पढ़ें – सोनिया गांधी के कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुने जाने पर बोले भूपेंद्र हुड्डा, उनके कुशल नेतृत्व से मिलेगा लाभ
बार संचालक ले सकते हैं आसपास के ठेके से शराब
वहीं, नई नीति के तहत होटल में बार का लाइसेंस होने पर संचालक अपने होटल के आसपास के तीन ठेकों से भी शराब खरीद सकते हैं। हालांकि तीनों ही शराब के ठेके अलग-अलग लाइसेंस धारक होने चाहिए।
