नगर निगम चुनाव के तहत भाजपा ने अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों के विरोध में एक कार्टून सीरीज (New Campaign By BJP) उतारी है। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा ने सोशल मीडिया पर क्रिएटिव कैंपेन लांच किया है। दिल्ली का लड़का नाम से यह कार्टून कैरेक्टर लोगों को बताएगा कि पिछले आठ सालों में दिल्ली सरकार ने क्या किया। भाजपा के मुताबिक वह इस कैंपेन के माध्यम से दिल्ली सरकार की निष्क्रियता व भ्रष्टाचार की पोल खोलेगी।
इसे भी पढ़ें – ओवैसी ने अरविन्द केजरीवाल पर साधा निशाना, दिल्ली के सीएम को बताया ‘छोटा रिचार्ज’