वॉक करना आपकी ओवर ऑल हेल्थ को सुधार सकता है और ये कई स्टडी में भी सामने आ चुका है. रोजाना की सैर आपको फिट रखने के साथ ही मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में भी सहायक है. बॉडी, उम्र और जेंडर के हिसाब से एक आइडल वजन होना बहुत जरूरी है, ज्यादा या कम वजन, दोनों ही (does not go to gym) नुकसानदायक होते हैं.

हालांकि ज्यादातर लोग बढ़ते हुए वेट और मोटापा से परेशान रहते हैं. इसके लिए अपने खानपान पर सबसे पहले ध्यान देना होता है और साथ ही फिजिकल एक्टिविटी बढ़ानी होती हैं ताकि आप कैलोरी बर्न कर सकें. हर कोई जिम जाकर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, कोर एक्सरसाइज और वेट ट्रेनिंग नहीं कर सकता है, इसलिए सबसे बेहतरीन तरीका है कि आप रोजाना वॉक करें.

does not go to gym – वॉक करने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इससे आप फिजिकल के साथ ही मेंटली भी एक्टिव महसूस करते हैं और शरीर के अंदरूनी अंगों को भी फायदा होता है. इसके साथ ही इसके लिए आपको किसी तरह की मशीन या अन्य गैजेट की जरूरत नहीं होती है. चलिए जान लेते हैं अलग-अलग तरह की वॉक के बारे में.

ब्रिस्क वॉक करें

कैलोरी बर्न करने के लिए ब्रिस्क वॉक करना बेहतरीन तरीका है. ये एक ऐसा तरीका है, जिसमें आप दौड़ भी नहीं रहे होते हैं और धीमी गति से भी सैर नहीं करते हैं. ब्रिस्क वॉक का मतलब है तेज कदमों से चलना. रोजाना कम से कम 4 से 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलना.

जापानी पिरामिड वॉकिंग

वेट लॉस के लिए आप जापानी पिरामिड वॉकिंग मेथड को फॉलो कर सकते हैं. इसमें आपको रुक-रुक कर तेज और धीमी स्पीड से वॉक करनी होती है. ये वॉकिंग मेथड न सिर्फ कैलोरी बर्न करने में हेल्पफल माना जाता है, बल्कि इससे स्टैमिना में भी सुधार होता है. दरअसल ये वॉक HIIT यानी हाई इंटेनस्टिटी इंटरवल ट्रेनिंग से इंस्पायर है.

Share.
Exit mobile version