अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर ऐलान के बाद इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू की ओर से प्रतिक्रिया जारी की गई है. इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले का समर्थन किया है. साथ ही इसको मानने के लिए एक शर्त भी रखी है. बयान में इजराइल ने साफ किया है कि वह इस संघर्ष विराम का समर्थन तभी करेगा, जब ईरान जल्द से जल्द स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलेगा और अमेरिका, (attacks will not stop) इजराइल और क्षेत्र के दूसरे देशों पर हमले बंद करेगा. साथ ही कहा कि वह लेबनान पर अपने हमले बंद नहीं करेगा.
इसे भी पढ़ें – ट्रंप की ‘सभ्यता’ वाली धमकी के बाद भारत सरकार का बड़ा कदम, भारतीयों के लिए जारी की सख्त एडवाइजरी
इजराइल ने यह भी कहा कि वह अमेरिका के उस प्रयास का समर्थन करता है, जिससे ईरान अब अमेरिका, इजराइल, ईरान के अरब पड़ोसियों और पूरी दुनिया के लिए परमाणु, मिसाइल और आतंकी खतरा नहीं रहे हैं. टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक अमेरिका ने इजराइल को आश्वासन दिया है कि वह आने वाली बातचीत में इन सभी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है. ये लक्ष्य अमेरिका, इजराइल और क्षेत्र के इजराइली सहयोगियों दोनों के लिए समान हैं.
इसे भी पढ़ें – “चुनाव का इंतजार नहीं, इस इंसान को अभी जाना होगा…” ईरान जंग पर अपनों से घिरे ट्रंप, अमेरिका में भारी बवाल
attacks will not stop – इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने साफ तौर पर कहा है कि दो हफ्तो का यह संघर्ष विराम लेबनान पर लागू नहीं होगा. जबकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी अपने सीजफायर के ऐलान में साफ किया था कि इस सीजफायर में लेबनान भी शामिल है. बता दें, की लेबनान में इजराइल हिजबुल्लाह की पकड़ कमजोर करने के लिए नागरिक इलाकों पर भीषण हमले कर रहा है. अगर इजराइल ने ये हमले जारी रखे तो, इस सीजफायर के जरिए एक पूरे युद्ध विराम की कोशिश नाकाम हो सकती है.


