बीना/सागर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन के कुछ नेताओं की ओर से सनातन धर्म पर दिए जा रहे विवादित बयानों को लेकर गठबंधन पर जबर्दस्त हमला बोलते हुए आज कहा कि देश के हर सनातनी और राष्ट्रप्रेमी को अब सतर्क रहने की जरुरत (Need To Be Alert) है और हमें मिल कर संगठन की शक्ति से इनके मंसूबों को नाकाम करना है। श्री मोदी यहां लगभग 50 हजार करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहे पेट्रोकेमिकल कांप्लेक्स की आधारशिला रखने आए थे।
इसे भी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ कराने की पूरी कोशिश कर रहा पाकिस्तान : लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी
Need To Be Alert – जी-20 के सफल आयोजन के बाद पहली बार किसी जनसभा को संबोधित कर रहे श्री मोदी ने इस दौरान न केवल जी-20 आयोजन की सफलता के लिए देश के करोड़ों वासियों को इसका श्रेय दिया, बल्कि सनातन धर्म पर विपक्षी गठबंधन की ओर से किए जा रहे हमलों काे लेकर गठबंधन को भी जम कर घेरा। समारोह के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, वीरेंद्र कुमार, प्रहलाद पटेल, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश सरकार के कई मंत्री उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें – संसद के विशेष सत्र से पहले नए संसद भवन पर फहराया जाएगा तिरंगा
अपने लगभग आधे घंटे के संबोधन में श्री मोदी ने करीब 10 मिनट तक सनातन धर्म के विरोधियों को घेरा। उन्होंने कहा कि इंडी अलायंस का अब तक नेता और नेतृत्व तय नहीं है, लेकिन शायद इस गठबंधन ने मुंबई की अपनी बैठक में अपनी आगे की रणनीति तय कर ली है। इनकी भारत की संस्कृति पर हमला करने की नीति और नीयत है।उन्होंने कहा कि जिस सनातन ने महात्मा गांधी को प्रेरित किया। महात्मा गांधी ने श्री राम से प्रेरणा पाई, संभवत: इस लिए उनके आखिरी शब्द हे राम रहे। महात्मा गांधी ने सनातन से प्रेरित हाेकर ही अस्पृश्यता का अभियान चलाया।ये गठबंधन उसी सनातन को ही समाप्त करना चाहता है।

