नई दिल्ली : ‘एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2024 – द इंडिया सेंचुरी’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का संकल्प दोहराया। पीएम ने कहा सरकार फॉरवर्ड सोच के साथ आगे बढ़ रही है। पीएम ने कहा (NDTV World Summit 2024) कि आज भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। इस युवा देश की क्षमता हमें आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। आज भारत की सोच और अप्रोच में जो बदलाव आया है, उसे सभी अनुभव कर रहे होंगे। सभी भारत में हो रहे काम का दायरा देख रहे हैं। देश आज फॉरवर्ड सोच के साथ आगे बढ़ रहा है।
इसे भी पढ़ें – सिर्फ मुस्लिमों की पार्टी नहीं है नेकां, हमने हिंदु को बनाया है डिप्टी सीएम : उमर अब्दुल्ला
‘एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2024 – द इंडिया सेंचुरी’ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में मची उथल-पुथल के बीच भारत एक उम्मीद की किरण बनकर उभरा है। जब दुनिया चिंता में डूबी है, तब भारत आशा का संचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनौतियां भारत के सामने भी है, लेकिन यहां पर सकारात्मकता है, जिसको सभी महसूस कर रहे हैं। यही कारण है कि आज इंडियन
सेंचुरी की बात हो रही है।
इसे भी पढ़ें – आदिवासी महिला ने पीएम मोदी को भेजे 100 रुपये, प्रधानमंत्री ने दी प्रतिक्रिया
NDTV World Summit 2024 – पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज भारत हर क्षेत्र में जिस तेजी से काम कर रहा है, वो अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल का 125 दिन पूरा हुआ। इसमें हमने गरीबों के लिए तीन करोड़ पक्के घरों को मंजूरी दी है। इस दौरान हमने 9 लाख करोड़ रुपए के इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है, 15 नई वंदे भारत ट्रेन चलाई है, 8 नए एयरपोर्ट के काम शुरू हुए हैं, युवाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपए का पैकेज दिया है।
