मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहाँ निवारी पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम हर्द में अपने परिवार के साथ कृषि मजदूरी (खेतों में काम) करने आए एक 26 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है. घटना के बाद से ही गांव (laborer from katni hanged himself) और पीड़ित परिवार में मातम पसरा हुआ है.
इसे भी पढ़ें – मध्य प्रदेश में खुलेंगे 6 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 2028 तक 7450 पहुंच जाएंगी MBBS सीटें
laborer from katni hanged himself – घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और परिजन तुरंत कमरे की तरफ दौड़े. वहां का नजारा बेहद खौफनाक था; फूलचंद घर के भीतर मलगे (छत के सहारे) में अपने गमछे का फंदा बनाकर उस पर लटक रहा था. मौके पर मौजूद लोगों ने बिना वक्त गंवाए सूझबूझ दिखाते हुए उसे तुरंत फंदे से नीचे उतारा. राहत की बात यह थी कि उस वक्त उसकी सांसें बेहद धीमी गति से चल रही थीं.
फंदे से नीचे उतारा तो चल रही थी सांसें
युवक को जिंदा बचाने की उम्मीद में परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत अचेत अवस्था में लेकर जिला अस्पताल नरसिंहपुर की ओर भागे. अस्पताल के डॉक्टरों ने तुरंत उसका इमरजेंसी चेकअप किया, लेकिन दुर्भाग्यवश परीक्षण उपरांत डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, क्योंकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया था. जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान फूलचंद कोल (उम्र 26 वर्ष, पिता मूलचंद कोल) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम गोइंदरा का निवासी था.
