मनीराम के साथ मंगलवार को यह घटना घटी| जिसमे बदमाशों ने करीब 8 लाख की लूटमार की| नरेला थाना इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक व्यापारी के पांव में गोली मारकर उससे रुपयों से भरा बैग लूट लिया था|
बताया जा रहा है की चोरी हुए बैग में लगभग 18 लाख रुपये थे|पूरी घटना cctv कैमरा में रिकॉर्ड हो गई थी| जिसके बाद पुलिस ने cctv फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी थी|
इसे भी पढ़ें : बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या
मनीराम केस में 2 आरोपी गिरफ्तार
पूरी तहकीकात के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को कैश और हथियार के साथ गिरफ्तार किया|आपको बता दे कि व्यापारी का नाम मनीराम बताया जा रहा था| मनीराम की नरेला मंडी में एक दुकान भी है|
मनीराम एचडीएफसी बैंक से कैश निकालकर नरेला मंडी में अपनी दुकान के लिए जा रहे थे| व्यापारी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी दुकान के तरफ जा रहे थे|
तभी दो बदमाश भी एक मोटरसाइकिल पर आए| जिन्होंने कपडे से अपना चेहरा ढक रखा था| बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारकर बैग छीन लिया| जब तक आसपास में मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक हमलावर पैसा लूटकर मौके से फरार हो गए|
दिल्ली में बढ़ती जा रही हैं ऐसी वारदातें
बता दें कि बीते कुछ दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में अपराध की कई घटनाएं हुई हैं| ये कोई नई बात नहीं नहीं है| दिल्ली में आए दिन कुछ ना कुछ होता रहता है|कभी लूटमार कभी हत्या कभी धोखाधड़ी तो कभी बलात्कार|
दिल्ली में यह सब बहुत आम हो गया है|हर दिन देश की राजधानी में अपराध की वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं|हाल ही में राजधानी में 24 घंटे के अंदर 9 हत्याएं हुई थीं| जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली पुलिस ट्विटर पर भिड़ गए थे|
Image Source : Google