नई दिल्ली : नांगलोई इलाके में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लोगों ने नाबालिग आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को (Minor Raped Teenager) लेकर पीड़ित परिवार व हिंदू संगठनों के लोगों ने बृहस्पतिवार रात नांगलोई थाने का घेराव किया और जाम लगाया। पुलिस अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
इसे भी पढ़ें – स्कूल में छात्रा पर सहपाठिनी ने किया ब्लेड से हमला, चेहरे पर आये 17 टांके
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 अप्रैल की रात नांगलोई में रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत मिली। किशोरी नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास पड़ी मिली थी। तबीयत खराब होने की वजह से उसने उस रात बयान नहीं दिया। 2 मई की शाम पीड़िता ने दिए बयान में बताया कि 30 मई की रात उसके साथ कुछ नहीं हुआ था। लेकिन आरोपी पहले तीन-चार बार उसके साथ शारीरिक शोषण कर चुका है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
इसे भी पढ़ें – स्कूलों में बम होने की धमकी वाले झूठे संदेशों पर विश्वास न करें: दिल्ली पुलिस
Minor Raped Teenager – इसी बीच आरोपी के दूसरे समुदाय के होने की जानकारी मिलने के बाद बृहस्पतिवार रात 8.30 बजे हिंदू संगठन के पदाधिकारी पीड़ित परिवार को लेकर नांगलोई थाने पहुंच गए। सभी घटना से नाराज थे। करीब सैकड़ों की संख्या में लोग थाने के पास नांगलोई चौक पर सड़क पर बैठ गए और यातायात को अवरुद्ध कर दिया। नाराज लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस उपायुक्त नांगलोई, सुल्तानपुरी सहित मुंडका, निहाल विहार और पश्चिम विहार पश्चिम के थाने के प्रभारी मौके पर पहुंच गए। इस बीच लोगों ने आरोपी को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी।