महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा से एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक जिम ट्रेनर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आरिफ अय्यूब शेख को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक 23 वर्षीय युवती ने आरोपी पर शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करने और उसकी मर्जी के बिना अंतरंग (Nalasopara Gym Trainer Case) पल रिकॉर्ड करने का गंभीर आरोप लगाया है।
Nalasopara Gym Trainer Case – इस मामले के सामने आने के बाद अब राज्य में सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया और चित्रा वाघ ने इसे ‘लव जिहाद’ का मामला करार देते हुए इसमें कई अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है और पूरे मामले की सीआईडी (CID) जांच की मांग की है।
70 से 80 युवतियों को जाल में फंसाकर अश्लील वेबसाइटों पर वीडियो बेचने का दावा
आरोप है कि आरोपी ने करीब 70 से 80 युवतियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनके अंतरंग वीडियो बनाए और उन्हें कथित तौर पर अश्लील वेबसाइटों पर बेचकर मोटी रकम कमाई। मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस कमिश्नरेट के एडिशनल सीपी संजय श्रृंते ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन का टेक्निकल एनालिसिस और फॉरेंसिक टेस्ट किया जा रहा है। उसके फोन में कई महिलाओं के आपत्ति जनक वीडियो और तस्वीरें मिली हैं।
धर्म परिवर्तन का दबाव और अन्य गंभीर आरोप
युवती ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी और उसकी मां ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। आरोपी के चचेरे भाई साहिल शेख पर भी यौन उत्पीड़न की कोशिश का आरोप लगा है, जिसके चलते पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच कर रही है। मामले का अन्य पहलू 9 अक्टूबर का है, जब नालासोपारा पश्चिम के जिम में नवरात्रि और गरबा खेलने आने वाली महिलाओं के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों और स्थानीय नेताओं में भारी आक्रोश है।


