Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीखा निशाना
    • रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा
    • केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेजे गए लोग
    • प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘गूंज’ छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस में भिड़े कार्यकर्ता, हाथापाई
    • दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई योजना
    • पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सुसाइड नोट बरामद
    • पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी को दबोचा
    • उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहित 14 की मौत
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » नैनीताल से शिफ्ट होगा हाईकोर्ट, हो रही है जमीन की तलाश

    नैनीताल से शिफ्ट होगा हाईकोर्ट, हो रही है जमीन की तलाश

    October 4, 2022 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तराखंड के नैनीताल हाईकोर्ट (Nainital High Court) को नैनीताल से शिफ्ट करने पर लंबे समय से चर्चा चल रही है, लेकिन जगह चिह्नित नहीं हो पा रही थी। अब गौलापार में जू की जमीन पर हाईकोर्ट बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। वन विभाग इस मामले में हाईकोर्ट की टीम के साथ मिलकर काम कर रहा है। वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक गौलापार में अंतराष्ट्रीय जू के लिए चिह्नित जमीन पर हाईकोर्ट बनाने को लेकर काम हो रहा है।

    इसे भी पढ़ें – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सेना के जवानों के साथ चीन बॉर्डर पर मनाएंगे दशहरा

    गौलापार में 412 हेक्टेयर वन भूमि में अंतराष्ट्रीय जू 2015 से प्रस्तावित है। हालांकि अभी केवल जू की बाउंड्री ही बन पाई है। अब इसी जमीन पर हाईकोर्ट लाने की तैयारी चल रही है। सूत्रों के अनुसार जू में जहां बॉयोडायवर्सिटी पार्क बनना था उस जगह को चिन्हित किया गया है। जिस जगह पर आईएसबीटी बनाया जाना था और स्टेडियम के बगल की जमीन को भी हाईकोर्ट का हिस्सा बनाए जाने की योजना है।

    Nainital High Court – एचएमटी फैक्ट्री के बंद होने के बाद उसकी भूमि के इस्तेमाल को लेकर कई चर्चाएं चलीं। फैक्ट्री की भूमि पर नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करने पर भी चर्चा की गई। वरिष्ठ अधिवक्ता एमसी कांडपाल ने बाकायदा मुख्य न्यायाधीश को बकायदा पत्र भी लिखा था। लेकिन बीते दिनों सीएम धामी मिनी सिडकुल की घोषणा कर दी।

    इसे भी पढ़ें – सरकार ने नए CDS को दी जेड प्लस सिक्योरिटी, दिल्ली पुलिस के 33 सशस्त्र कमांडो देंगे सुरक्षा

    नैनीताल से शिफ्ट करने को लेकर हाईकोर्ट ने अपनी वेबसाइट पर लोगों से राय मांगी थी। जिस पर 70 प्रतिशत लोगों ने शिफ्टिग को लेकर हामी भरी थी वहीं नैनीताल बार काउंसिल ने शिफ्टिंग का विरोध किया है। जबकि कुछ अधिवक्ताओं का कहना था कि नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट होता है तो उसे गैरसैंण में स्थापित होना चाहिए। हाईकोर्ट की टीम लगातार गौलापार क्षेत्र में जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया में लगी है। कुछ जमीनों को उन्होंने देखा भी है। मामले में मुख्य सचिव के भी आदेश हैं। वन विभाग, हाईकोर्ट की टीम की मदद कर रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.