उत्तराखंड के नैनीताल में दिल्ली की एक महिला टूरिस्ट के साथ एक टैक्सी चालक ने कथित तौर पर रेप की कोशिश की. विरोध करने पर आरोपी ड्राइवर ने महिला के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल (brutality of cab driver with tourist) भी लूट लिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार देर रात नैनीताल के पास एक सुनसान सड़क पर हुई. पीड़िता दिल्ली से अकेले यात्रा पर निकली थी और पांच मार्च की रात काठगोदाम पहुंची थी. यहां से उसने नैनीताल जाने के लिए एक टैक्सी किराये पर ली. शुरुआत में यात्रा सामान्य रही, लेकिन रास्ते में चालक की नीयत बदल गई.
बताया गया कि रात करीब डेढ़ बजे जब टैक्सी वल्दियाखान के पास पहुंची, तो चालक ने गाड़ी को नैनीताल की ओर ले जाने के बजाय सुनसान इलाके की ओर मोड़ दिया. महिला को शक हुआ तो उसने इसका विरोध किया, लेकिन चालक ने उसकी बात अनसुनी कर दी और टैक्सी को पटवा डांगर की सुनसान सड़क की ओर ले गया.
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने सुनसान जगह पर टैक्सी रोक दी और महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. विरोध करने पर उसने महिला के साथ मारपीट की और कथित रूप से दुष्कर्म का प्रयास किया. इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला का मोबाइल फोन भी छीन लिया ताकि वह किसी को घटना की सूचना न दे सके.
brutality of cab driver with tourist – हालांकि महिला ने हिम्मत नहीं हारी और मौका देखकर किसी तरह आरोपी के चंगुल से भाग निकली. जान बचाने के लिए वह पास के जंगल की ओर भाग गई और पूरी रात वहीं छिपी रही. शुक्रवार सुबह वह किसी तरह पास के गांव पटवा डांगर पहुंची. वहां ग्रामीणों ने उसकी मदद की और गांव के प्रधान ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
