मुजफ्फरपुर के अमर सिनेमा रोड स्थित आइकॉन टावर में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया, जहां कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा को बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। गोविंद पटना से लौटकर अपने फ्लैट में प्रवेश कर ही रहा था कि घात लगाए बैठे दो हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद पूरे (notorious shooter shot dead) इलाके में दहशत का माहौल है और क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
notorious shooter shot dead – हमलावरों ने 9 एमएम पिस्टल का इस्तेमाल करते हुए गोविंद पर आधा दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं। बचने के लिए गोविंद ने सीढ़ियों से नीचे भागते हुए कुर्सी का सहारा लिया, लेकिन तब तक उसे कई गोलियां लग चुकी थीं, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस को मौके से छह खोखे और पांच जिंदा कारतूस मिले हैं।
इसे भी पढ़ें – गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का हंटर; अवैध कब्जे पर 15 दिन का अल्टीमेटम
गोविंद शर्मा मुजफ्फरपुर के अपराध जगत का एक बड़ा नाम था और उस पर आधा दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे। वह 2018 में पूर्व मेयर समीर कुमार की एके-47 से हुई हत्या और 2023 में प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त था। इन दोनों हाई-प्रोफाइल मामलों के बाद गोविंद का नाम वर्चस्व की लड़ाई में लगातार सुर्खियों में रहा था।
क्या है हत्या के पीछे की वजह?
पुलिस इस मामले में गैंगवार, आपसी रंजिश और पुरानी दुश्मनी के एंगल पर जांच कर रही है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्यों को सुरक्षित कर लिया है। गोविंद शर्मा की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि जल्द ही सभी हमलावरों को चिह्नित कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना शहर में बढ़ते संगठित अपराध और आपसी वर्चस्व की लड़ाई का एक खूनी परिणाम है।
