खूंटी: जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के मुरहू-कटमकुकु जंगल से मंगलवार शाम को कर्रा पुलिस ने एक नग्न अवस्था में सिर कुचला एक युवती का शव बरामद किया है. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए (mutilated body of girl recovered) भेज दिया है और युवती की शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
नग्न अवस्था में बरामद हुआ युवती का शव
इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवती की शिनाख्त के लिए असपास के गांव, टोलो एवं थानों से मदद ली जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच के लिए टीम बना दी गई है. जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा. कर्रा पुलिस को ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि मुरहु-काटमकुकु जंगल के नग्न अवस्था पर सिर कुचला हुआ एक युवती का शव पड़ा हुआ है.
दुष्कर्म करने के बाद की गई हत्या
सूचना पर कर्रा पुलिस मुरहु-कटमाकुकु जंगल पहुंची. जहां देखा कि जंगल के पगडंडी से करीब 20-25 फिट अंदर सिर कुचला हुआ नग्न अवस्था में एक युवती का शव पड़ा हुआ है. शव देखने से प्रतीत होता है कि घटना चार-पांच दिन पहले की है. युवती का दुष्कर्म करके बुरी तरह से हत्या कर दी गई और साक्ष्य छुपाने के लिए युवती (mutilated body of girl recovered) का सिर कुचल दिया गया है. घटनास्थल से कर्रा पुलिस को सिर कुचला हुआ पत्थर, मृतक युवती का बाल, जबड़े की हड्डी का टुकड़ा समेत कुछ कपड़े मिले हैं.

