नोएडा : अवैध संबंधों में बाधक बन रहे पति की कैंची से गोदकर प्रेमी संग हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। शख्स की हत्या करने के मामले में थाना बीटा- टू पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को एटीएस गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से (Murderer Woman Arrested With Lover) आलाकत्ल कैंची बरामद किया है।
इसे भी पढ़ें – आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे के पास बने तालाब में डूबने से चार बच्चियों की मौत
मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज एक सूचना पर अभियुक्ता पूजा पत्नी मृतक महेश व अभियुक्त प्रहलाद कुशवाहा को एटीएस गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया अभियुक्त के कब्जे से आला कत्ल कैंची बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।
Murderer Woman Arrested With Lover – गांव से ही मृतक महेश की पत्नी का अभियुक्त प्रहलाद के साथ प्रेम-प्रसंग था। मृतक महेश रोजगार की तलाश में सपरिवार अपने गांव से ग्राम बिरोंडा में आकर शौचालय में सफाई का काम करने लगा। इसी बीच अभियुक्त की पत्नी पूजा ने प्रहलाद को ग्रेटर नोएडा में काम दिलाने के बहाने अपने पास बुला लिया। अभियुक्त प्रहलाद एनएफएल सोसायटी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने लगा। प्रहलाद ग्रेटर नोएडा आने के बाद अभियुक्ता पूजा के पास आता रहता था।
इसे भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में सुनी जनता की शिकायतें
बीती एक जून की रात्रि में अभियुक्त प्रहलाद मौका पाकर मृतक महेश की गैर मौजूदगी में महेश की पत्नी से मिलने के लिए मृतक महेश के घर पर आया लेकिन मृतक महेश अचानक घर आ गया और उसने अपनी पत्नी को प्रहलाद के साथ संदिग्ध अवस्था में देख लिया और देखते ही पूजा व प्रहलाद के साथ मारपीट करने लगा।मारपीट में अभियुक्त प्रहलाद व पूजा ने मिल कर महेश की कैंची से गोंदकर हत्या कर दी एवं शव को शौचालय की छत पर फेंक कर भाग गये थे।
