जौनपुर : वाराणसी के व्यापारी बृजेश सिंह उर्फ बबलू हत्याकाण्ड (Murder) का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगो को गिरफ्तार किया है। उनके पास हत्या (Murder) में प्रयोग किया गया लोहे की राड बरामद किया है। आईजी वाराणसी के अनुसार बबलू की हत्या आशनाई के चक्कर में उसके लान का कर्मचारी अपने जीजा व अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर किया था। शव को छिपाने के जिले केराकत थाना क्षेत्र के सोहनी गांव में गेंहू के खेत में फेक दिया था।
इसे भी पढ़ें – फिर बढ़े रसोई गैस सिलेंडर के दाम, छह माह बाद हुआ कीमतों में इजाफा
Murder – केराकत थाना क्षेत्र के सोहनी गांव में एक गेंहू के खेत में 21 मार्च की सुबह आठ बजे एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गयी थी। सूचना मिलते ही सीओ शुभम तोदी समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया काफी समय बीत जाने के बाद भी उसकी पहचान नही हो सकी तो पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 22 मार्च को मृतक की पहचान बृजेश कुमार सिंह उर्फ बबलू पुत्र चंद्रमोहन निवासी पहडिया वाराणसी के रूप में हुई। केराकत पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी। एसपी ने इस हत्याकाण्ड का पर्दाफास करने के लिए केराकत पुलिस के साथ स्वाट टीम और सर्विलांस टीम को लगाया। इन टीमों ने संयुक्त रूप से इस मर्डर का खुलासा किया।
इसे भी पढ़ें – MLC Election : समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवारों की नामांकनपत्र निरस्त
आईजी वाराणसी के० सत्यनारायण ने आज पुलिस लाइन में पत्रकारों को पूरे घटना क्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक शराब और शबाब का शौकिन था। जब वह शराब पीता था वह अपने कर्मचारी मनीष पाल के बहन के ससुराल पहुंच जाता था। इसी तरह घटना वाली रात भी वह अपने मैरेज हाल पर जमकर दारू पिया और मुर्गा खाने के बाद घर से अपनी कार लेकर सीधे अपने कर्मचारी के बहन घर पहुंच गया। उसके जीजा से कहा कि आप अपने घर में रहे ये मेरे साथ जायेगी।
इसे भी पढ़ें – विश्व जल दिवस : धन बचाने से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है जल बचाना
इसी बात को लेकर विवाद हुआ तो बहन अपने भाई को पूरी घटना की जानकारी दी तो भाई अपने एक साथी के साथ मौके पर पहुंच गया। मालिक और कर्मचारी के बीच गाली गलौज हुआ इसी बीच कर्मचारी ने कार में रखी एक लोहे की राड से बृजेश के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। उसके बाद कर्मचारी मृतक की कार से ही उसका शव लेकर केराकत थाना क्षेत्र के सोहनी गांव में ले जाकर एक गेंहू के खेत में फेक दिया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी मनीष पाल,दीपक पाल,नितिन पाल और सरोजा पाल निवासी वराणसी को गिरफ्तार कर लिया।
Author – मंगलेश्वर (मुन्ना) त्रिपाठी
