Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » नजफगढ़ में बदमाशों ने केबल ऑपरेटर के दफ्तर में की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत

    नजफगढ़ में बदमाशों ने केबल ऑपरेटर के दफ्तर में की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत

    February 28, 2023 दिल्ली 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : दिल्ली के नजफगढ़ में सोमवार की शाम को नकाबपोश बदमाशों ने एक केबल ऑपरेटर के ऑफिस में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। फायरिंग की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। इस हमले में केबल ऑपरेटर (Murder Of Cable Operator) को 3 गोलियां लगीं, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई करने में जुटी है।

    इसे भी पढ़ें – मनीष सिसोदिया को मंत्री पद से हटाने की बजाय, केजरीवाल बन रहे उनकी ढाल : चौ. अनिल कुमार

    बदमाशों ने सोमवार शाम करीब 5 बजे नजफगढ़ इलाके के चंचल पार्क के सोम बाजार रोड पर स्थित एक केबल ऑपरेटर के ऑफिस में घुसकर गोलियां बरसाईं। सीसीटीवी फुटेज में 3 बदमाश बाइक पर सवार होकर केबल ऑपरेटर के दफ्तर में पहुंचते और बेखौफ होकर गोलियां चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बदमाशों ने बाहर निकल कर ऑफिस के शीशे पर भी अंधाधुंध गोलियां चलाईं। करीब 15 राउंड की फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाशों ने केबल ऑपरेटर के ऑफिस में एक धमकी भरा पर्चा भी फेंका।

    Murder Of Cable Operator – बदमाशों के हमले में हितेश नाम के युवक को 3 गोलियां लगी हैं और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दफ्तर में फेंके गए पर्चे में बदमाशों ने धमकी दी है। पर्चे पर दिल्ली के कुख्यात अपराधी नीरज बवाना समेत कई बदमाशों के नाम लिखे हुए और साथ ही लिखा है कि अब समझ गया तो ठीक नहीं तो दूसरा प्रोग्राम जल्दी बनेगा और तू निशाने पर होगा। पत्र से लगता है कि हमलावरों का इरादा हितेश की हत्या करना नहीं बल्कि उसे डराना था।

    इसे भी पढ़ें – सिसोदिया गए जेल, कैलाश गहलोत पेश कर सकते हैं दिल्ली सरकार का बजट

    परिजनों के मुताबिक, 26 जनवरी को भी हितेश के पास एक धमकी भरा फोन आया था जिसमें केबल का काम बंद करने की धमकी दी गई थी। परिजनों ने बताया कि उन्होंने उस समय इसे हल्के में लिया था और मामले की पुलिस से शिकायत नहीं की थी। परिवार के लोगों का मानना है कि इलाके में दहशत फैलाने की नीयत से यह हमला किया गया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान कर उनकी धरपकड़ में जुट गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर

    दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी राहत, अफवाहों पर लगाम

    मुजफ्फरपुर में छात्रा के साथ दरिंदगी की आशंका, खेत में मिली लाश से इलाके में हड़कंप

    दिल्ली के JLN स्टेडियम में 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, CM रेखा गुप्ता ने दिया आशीर्वाद

    दिल्ली की गौशालाओं के लिए ₹20 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी; अब गायों के संरक्षण को मिलेगी नई ताकत

    नाबालिग की हत्या के विरोध में हजारीबाग बंद; सड़कों पर उतरे सांसद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.