नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से मनीष सिसोदिया को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करने के बाद उन्हें मंत्री पद से तुरंत हटाने (Demand From Removal The Post) की मांग की। उन्होंने कहा कि आखिर क्या कारण हैं कि पिछले 8 महीनों से जेल में बंद सत्येन्द्र जैन मंत्री पद पर बने हुए है। क्या अरविन्द केजरीवाल के पास पूर्ण बहुमत होने के बावजूद उनके पास सक्षम विधायक मंत्री बनाने के लिए योग्य नही है या उन्हें दूसरे विधायकों पर विश्वास नही।
इसे भी पढ़ें – सिसोदिया गए जेल, कैलाश गहलोत पेश कर सकते हैं दिल्ली सरकार का बजट
दिल्ली विधानसभा में 70 में से 63 विधायक आम आदमी पार्टी के है फिर भी जेल में बैठे सत्येन्द्र जैन और गिरफ्तार मनीष सिसोदिया को मंत्री पद पर बरकरार रखा है। आखिर दिल्ली सरकार 4 मंत्रियों के भरोसे कैसे चल रही है। चौ. अनिल कुमार ने कहा कि यह भी आश्चर्यजनक है कि पिछले 9 वर्षों से अरविन्द केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री है परंतु उनके पास कोई मंत्रालय नही है। क्या वे इसलिए मंत्री पद नही लेते क्योंकि दिल्ली सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार के मास्टर माईंड होने के बावजूद अपने घोटालों से अलग होने को साबित कर सकें?
इसे भी पढ़ें – मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद भाजपा हमलावर, जेल में बंद दोनों मंत्रियों के इस्तीफे की हो रही मांग
Demand From Removal The Post – उन्होंने कहा यह पूरी दिल्ली जानती है कि शराब घोटाले के मास्टर माईंड अरविन्द केजरीवाल हैं जिसके लिए उनके पी.ए. से सी.बी.आई. ने पूछताछ भी की है। उन्होंने कहा कि आखिर क्या कारण है कि सीबीआई मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के शराब घोटाले में संलिप्तता के सबूत होने के बावजूद भी उनसे पूछताछ नही कर रही है, क्या इसमें भाजपा और केजरीवाल की कोई साजिश तो नही? उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कट्टर ईमानदार नेता एक-एक करके जेल में पहुच रहें है क्योंकि इन्होंने भ्रष्टाचार करके केजरीवाल की इच्छाओं की पूर्ति की है।