नई दिल्ली : उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क थाना क्षेत्र में पति की मौत (Murder Of Abusive Relative) के बाद रिश्तेदार महिला से दुष्कर्म करने लगा। इससे परेशान महिला ने अपनी सहेली के पति के साथ मिलकर रिश्तेदार की हत्या कर दी। डीसीपी डॉ. जॉय टिर्की ने सोमवार को बताया कि हत्या के मामले में पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी 20 वर्षीय सलमा और शास्त्री पार्क दिल्ली निवासी इरफान के रूप में हुई है।
इसे भी पढ़ें – तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई कर चुके हैं 500 से ज्यादा अवैध हथियार
डीसीपी ने बताया कि रविवार सुबह करीब 8:30 बजे शास्त्री पार्क थाना क्षेत्र के बेला फॉर्म हाउस के पास युवक की लाश मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। जहां युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। मृतक के शरीर पर शर्ट नहीं था और उसके गर्दन और पेट पर गहरे जख्म के निशान थे। शव के पास से ऐसा कुछ भी बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी पहचान हो सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा कर जांच शुरू की गई। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जिससे दोनों संदिग्ध आरोपितों और मृतक की पहचान हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय अबुजर के रूप में हुई। वह उप्र के कासगंज का रहने वाला था।
इसे भी पढ़ें – जल बोर्ड वाहन की टक्कर से चार बच्चों समेत आठ घायल, अस्पताल में भर्ती
Murder Of Abusive Relative – सलमा के पति अख्तियार की जनवरी 2023 में बीमारी के कारण मौत हो गई थी। अख्तियार और अबुजर आपस में रिश्तेदार थे। सलमा के मुताबिक, अबुजर ने उसके साथ कई बार रेप किया था। उसके पति की मौत के बाद रेप की घटनाएं बढ़ गई थी। वह अबुजर से बदला और आजादी चाहती थी। वह आरोपित इरफान की पत्नी शन्नो की करीबी दोस्त हैं।इरफान उसकी मदद करने के लिए तैयार हो गया। घटना वाले दिन सलमा, अबुजर को यमुना नदी में उफान देखने के लिए बीटा फार्म के पास की जगह पर ले गई। वहां, उसने और इरफान ने उसे पकड़ लिया और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने शव को बेला फार्म में दीवार के पीछे फेंक दिया। डीसीपी ने बताया कि घटनास्थल के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।