मुंबई : मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास हाल ही में हुए (Mumbai Boat Accident) बोट हादसे में डूब रहे लोगों को बचाने वाले आरिफ बामने से मंगलवार को उद्धव ठाकरे ने मुलाकात की।दरअसल,आरिफ बामने ने अपने साथियों संग 30 से ज्यादा लोगों की जान बचाई थी। शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने आरिफ बामने को मातोश्री में बुलाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने आरिफ और उनके साथियों के साहस को सराहा और उनका आभार व्यक्त किया। आरिफ की बहादुरी और तत्परता की चर्चा नागपुर सेशन कोर्ट में भी हो चुकी है।
इसे भी पढ़ें – भागवत का बयान सिर्फ गुमराह करने के लिए, संघ के इशारे पर हो रहा है मंदिर-मस्जिद : कांग्रेस
आरिफ बामने मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (एमपीटी) में कार्यरत हैं और वह पूर्वा नाम की बोट चलाते हैं। हादसे वाले दिन उन्हें जैसे ही जानकारी मिली कि गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा की ओर जाने वाली पैसेंजर बोट नीलकमल हादसे का शिकार हो गई है, वह तुरंत अपनी टीम के साथ मदद के लिए रवाना हो गए। आरिफ बामने ने बताया कि हम अपने नियमित काम में थे, जब हमें यह जानकारी मिली कि एक
नाव डूब रही है। हमें तुरंत उस जगह पर पहुंचने के लिए कहा गया।
इसे भी पढ़ें – डेढ़ साल में 10 लाख युवाओं को दी गईं पक्की सरकारी नौकरियां : प्रधानमंत्री
Mumbai Boat Accident – हम अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना किसी डर के आधे घंटे के भीतर करीब 25-30 लोगों को बचाया। इनमें ज्यादातर बच्चे और महिलाएं शामिल थीं। आरिफ ने आगे कहा था कि जब मैं अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचा, तब तक कोस्ट गार्ड और नेवी की ओर से कोई मदद नहीं पहुंची थी। बोट में सवार लोगों में से कई डूब रहे थे और सहायता के लिए चीख रहे थे। इस कठिन परिस्थिति में हमने बहादुरी से काम लिया और लोगों को सुरक्षित किया।

