Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान ‘मनुस्मृति’ टिप्पणी पर राज्यसभा में हंगामा, खरगे का बयान रिकॉर्ड से हटाया गया
    • चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी: “क्या आज सच में जज ही जजों को चुनते हैं?”
    • दतिया उपचुनाव में टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा ने डाला वोट, बोले- “कमल खिलाने के लिए किया मतदान”
    • MP में आदिवासियों पर कांग्रेस का बड़ा दांव! उमंग सिंघार की अगुवाई में टास्क फोर्स गठित, आंदोलन का बना ब्लूप्रिंट
    • हज 2027: मध्य प्रदेश के 5998 आवेदकों का चयन, 4060 वेटिंग लिस्ट में; लॉटरी निकलते ही खिले हाजियों के चेहरे
    • श्योपुर: भूतिया भवन बना सहसराम का जनजाति छात्रावास! कागजों में 12 बच्चे दर्ज, मौके पर पसरा सन्नाटा और धूल
    • सावन में सागर में मंडराया भीषण जलसंकट! राजघाट बांध में बचा सिर्फ 10 दिन का पानी, खाली पड़े बांध से चिंता बढ़ी
    • सावन में सागर में मंडराया भीषण जलसंकट! राजघाट बांध में बचा सिर्फ 10 दिन का पानी, खाली पड़े बांध से चिंता बढ़ी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, July 30
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » महाराष्ट्र ‘बेस्ट’ बस दुर्घटना : मृतक संख्या बढ़कर सात हुई, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    महाराष्ट्र ‘बेस्ट’ बस दुर्घटना : मृतक संख्या बढ़कर सात हुई, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    December 10, 2024 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मुंबई : मुंबई में ‘बेस्ट’ बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो (Mumbai Best Bus Accident) गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिकारी पता लगा रहे हैं कि क्या पट्टे पर लिए गए वाहन में कोई तकनीकी खामी थी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे कुर्ला (पश्चिम) में एसजी बर्वे मार्ग पर हुई इस दुर्घटना में घायल हुए अन्य 42 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद बस ने पैदल यात्रियों और कुछ वाहनों को टक्कर मार दी।

    इसे भी पढ़ें – दुबई में डांस शो के नाम पर महिला डांसर के साथ धोखाधड़ी, पांच-छह दिन बंधक बनाकर रखा

    Mumbai Best Bus Accident – महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को इस घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक संदेश में फडणवीस ने मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि घायलों के चिकित्सा पर खर्च को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) और बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) उपक्रम द्वारा वहन किया जाएगा।

    इसे भी पढ़ें – पूर्व विदेश मंत्री SM कृष्णा का निधन, 92 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

    मुख्यमंत्री ने कहा, हम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अपनी जान गंवाने वालों के परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ितों और उनके परिवारों को शीघ्र सहायता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि ‘बेस्ट’ उपक्रम की बस पैदल यात्रियों और वाहनों को कुचलने के बाद बुद्ध कॉलोनी नामक आवासीय सोसाइटी में घुस गई और रुक गई। सोमवार को इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    “जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अटूट अंग थे, हैं और रहेंगे”: NYT के ‘Pakistani Kashmir’ शब्द पर भारतीय दूतावास का करारा जवाब

    “पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे”: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर RAF और DCP पर लगे आरोपों को नकारा

    हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ब्लैकमेलिंग का आरोप

    संसद में मुझे बोलने नहीं दिया”: राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का आरोप

    CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजनों को उठाने का आरोप

    असम में बाढ़ से हाहाकार! मौतों का आंकड़ा 68 पहुंचा, उत्तराखंड-हिमाचल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.