धनबादः झारखंड में इन दिनों ट्रेजरी घोटाला को लेकर सियासी पारा हाई है. बोकारो और हजारीबाग ट्रेजरी में करोड़ों रुपयों का घोटाला सामने आया है. जहां अवैध रूप से रुपयों की (treasury scam) निकासी की गई है.

treasury scam – ट्रेजरी स्कैम का खुलासा होने के बाद जांच तेज हो गई है. स्कैम में शामिल लोगों के खिलाफ शुरुआती कार्रवाई की गई है. राज्य सरकार पूरे मामले की जांच कर रही है, जिसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार करना भी शामिल है.

इसे भी पढ़ें – झारखंड में फिर भड़का भाषा विवाद: सड़कों पर उतरी भाजपा, भोजपुरी-मगही को स्थानीय सूची में शामिल करने की चेतावनी

सीबीआई से जांच कराने की मांग

वहीं ट्रेजरी घोटाला के सामने आने के बाद भाजपा के नेता राज्य सरकार पर हमलावर हैं. भाजपा ने इसे राज्य सरकार की विफलता बताया है. भाजपा इसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रही है.

सरकार का अफसरों पर कोई कंट्रोल नहींः ढुल्लू महतो

वहीं धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने बोकारो और हजारीबाग में हुए करोड़ों रुपयों के ट्रेजरी घोटाले को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि इस सरकार में केवल घोटाला ही घोटाला हो रहा है. अफसर मनमानी कर रहे हैं. सरकार का कोई कंट्रोल अफसरों पर नहीं है. बोकारो और हजारीबाग में करोड़ों रुपयों का घोटाला हुआ है.

Share.
Exit mobile version