बीजेपी विधायक श्याम बिहारी लाल की हार्ट अटैक से मौत हो गई है. वो यूपी की फरीदपुर विधानसभा सीट से विधायक थे. कल ही उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था. इसके बादसर्किट हाउस में (MLA Shyam Bihari Lal dies) उन्हें हार्ट अटैक आया और इलाज के दौरान आज मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि विधायक बरेली के सर्किट हाउस में पार्टी की एक मीटिंग में मौजूद थे.

दोपहर में उनकी तबीयत बिगड़ गई. सीने में तेज दर्द हुआ. इससे वहां मौजूद अफसरों और सहयोगियों में अफरा-तफरी मच गई. बिना देर किए उन्हें शहर के मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इसकी खबर मिलते ही बरेली जिले में शोक की लहर दौड़ गई.

इसे भी पढ़ें – बांदा हत्याकांड: सपा नेता की हत्या, थाने जाकर बोली युवती- ‘मर्यादा पर हाथ डाला तो उठा लिया फरसा

 MLA Shyam Bihari Lal dies – डॉ. श्याम बिहारी लाल सरल स्वभाव के नेता माने जाते थे. फरीदपुर क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी. आम लोगों से सीधे जुड़ने और उनकी समस्याएं सुनने के लिए वह जाने जाते थे. उनके निधन से लोग स्तब्ध हैं. किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि कल तक मुस्कराते नजर आने वाले विधायक अब हमारे बीच नहीं रहे.

शुक्रवार दोपहर सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की एक बैठक चल रही थी. इसमें कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे. इसी दौरान डॉ. श्याम बिहारी लाल को अचानक सीने में तेज दर्द उठा. पहले तो उन्होंने इसे हल्के में लिया लेकिन देखते ही देखते उनकी हालत बिगड़ने लगी. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत डॉक्टरों को बुलाने और एंबुलेंस की व्यवस्था की. डॉक्टरों ने सीपीआर समेत सभी जरूरी प्रयास किए लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका.

Share.
Exit mobile version