पाकिस्तान अपनी T20 लीग का आगाज IPL 2026 से 2 दिन पहले करने जा रहा है. 26 मार्च से PSL का 11वां सीजन शुरू है. मगर क्या खिलाड़ी तैयार हैं. पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेटरों की तो चिंता नहीं है क्योंकि लीग उन्हीं के क्रिकेट बोर्ड PCB की है. सवाल ज्यादा से ज्यादा विदेशी खिलाड़ियों की PSL 2026 में भागीदारी (8 big players showed betrayal to Pakistan) पर है. ये सवाल इसलिए उठा है क्योंकि अब तक 8 विदेशी खिलाड़ियों ने पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है.
पाकिस्तान के साथ बॉर्डर पर चल रही लड़ाई के चलते अफगानिस्तान ने तो पहले ही अपने खिलाड़ियों को PSL में खेलने की इजाजत नहीं दी है. बाकी दूसरे देशों के भी जो प्लेयर खेल रहे थे, उन्होंने अपने पांव पीछे खींचते हुए पाकिस्तान की बेइज्जती करनी शुरू कर दी है. बेइज्जती इसलिए क्योंकि पाकिस्तान अपनी T20 लीग PSL को लेकर बड़ी-बड़ी डींगे हांकता है. मगर एक-एक कर बाहर हो रहे विदेशी खिलाड़ियों को रोक पाने में नाकाम रह रहा है. विदेशी प्लेयर तो अब PCB के लीगल एक्शन लेने की धमकी को भी ठेंगा दिखाने लगे हैं.
PSL 2026 से अब तक 8 विदेशी खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं, जिसमें सबसे लेटेस्ट नाम ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर मैक्गर्क का है, जो रावलपिंडी फ्रेंचाइजी से जुड़े थे. ऑस्ट्रेलिया के ही स्पेन्सर जॉनसन ने भी PSL को ठेंगा दिखा दिया है. वो क्वेटा ग्लैडिएटर्स से जुड़े थे. वेस्टइंडीज के जॉनसन चार्ल्स और गुटाकेश मोती भी PSL 2026 से बाहर हो गए हैं. इनमें जॉनसन कराची किंग्स के साथ थे तो गुटाकेश लाहौर कलंदर्स के साथ.
8 big players showed betrayal to Pakistan – साउथ अफ्रीका के ओटनील बार्टमैन ने भी PSL के 11वें सीजन से नाम वापस ले लिया, वो हैदराबाद किग्समेन से जुड़े थे. इंग्लैंड के टिमल मिल्स, जो कि पेशावर जाल्मी के साथ थे, उन्होंने भी PSL 2026 को गुडबाय बोल दिया है. जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी ने भी पाकिस्तान की T20 लीग में खेलने से मना कर दिया है. वो इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम से जुड़े थे. अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज भी PSL 2026 से बाहर हो गए हैं, जो कि पेशावर जाल्मी के साथ थे.
