मुरैना के पशुपालन विभाग में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ विभाग के एक चपरासी ने पिस्टल लेकर उप संचालक के चेंबर में घुसकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वेतन कटने से नाराज चपरासी ने उप संचालक की तस्वीर पर माला चढ़वाने की धौंस भी दी। इस गंभीर घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ (peon threatened deputy director) केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। कलेक्टर ने इस दबंग चपरासी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
ऑनलाइन हाजिरी और विवाद की वजह
पशुपालन विभाग के उप संचालक बृजकिशोर शर्मा ने बताया कि विभाग के हर कर्मचारी की हाजिरी ‘सार्थक एप’ पर ऑनलाइन लगती है। नियम यह है कि यदि ऑनलाइन हाजिरी नियमित नहीं होती, तो कर्मचारी का वेतन काट दिया जाता है। बानमोर पशु चिकित्सालय में पदस्थ चपरासी भूरे सिंह भदौरिया ने बीते 90 दिनों में से 30 दिन ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाई थी।
इसे भी पढ़ें – Mount Everest Fatah : रायसेन की बेटी अंजना यादव ने रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट फतह कर भोपाल लौटीं
peon threatened deputy director – वेतन कटने की खबर मिलते ही चपरासी आपे से बाहर हो गया और सीधे उप संचालक के कार्यालय पहुंच गया। उसने वहां पिस्टल निकालकर दहशत फैला दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं, जिला प्रशासन ने भी घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी चपरासी भूरे सिंह भदौरिया को निलंबित कर दिया है।
