गुरुग्राम (हरियाणा): हरियाणा के प्रसिद्ध गौरक्षक मोहित उर्फ मोनू मानेसर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जान से मारने, 100 गोलियां मारने और बम से उड़ाने की खौफनाक धमकी मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि यह धमकी कथित तौर पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी गिरोह के एक गुर्गे द्वारा दी गई है। जिस वक्त (Monu Manesar received death threats) यह धमकी भरा कॉल आया, उस समय मोनू मानेसर का इंस्टाग्राम अकाउंट उनका भाई संचालित कर रहा था।
भाई ने उठाया इंस्टाग्राम ऑडियो कॉल
पुलिस को सौंपी गई शिकायत के अनुसार, यह धमकी भरा इंस्टाग्राम ऑडियो कॉल 1 अगस्त को आया था। उस समय मोहित उर्फ मोनू मानेसर का सोशल मीडिया अकाउंट उनका भाई रोहित इस्तेमाल कर रहा था। कॉल करने वाले आरोपी ने अपना नाम सेफ अली खान बताया। बातचीत के दौरान आरोपी ने सीधे तौर पर मोहित को 100 गोलियां मारकर छलनी करने तथा बम से उड़ाने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने मोनू मानेसर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी निशाना बनाने की चेतावनी दी।
पेन ड्राइव में पुलिस को सौंपी ऑडियो रिकॉर्डिंग
मोनू मानेसर ने अपनी शिकायत में उल्लेख किया है कि यह धमकी उनके, उनके परिवार और सुरक्षाकर्मियों के जीवन के लिए प्रत्यक्ष खतरा है, जो देश की आंतरिक सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी बेहद संवेदनशील मामला है। उन्होंने आशंका जताई है कि धमकी देने वाला व्यक्ति किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय आपराधिक सिंडिकेट या असामाजिक-आतंकी तत्वों से जुड़ा हो सकता है। पीड़ित पक्ष ने धमकी भरे कॉल की पूरी ऑडियो रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव में सुरक्षित कर पुलिस को (Monu Manesar received death threats) साक्ष्य के तौर पर सौंप दी है और इस इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस की फॉरेंसिक व साइबर लैब से जांच कराने का आग्रह किया है।


