फरीदाबाद पुलिस द्वारा संगीन आपराधिक घटनाओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। 3 अगस्त को थाना सेक्टर-58 अंतर्गत सिकरौना गांव स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में एक महिला टीचर की चाकू से गोदकर जघन्य हत्या कर दी गई थी। इस दिल दहला देने वाले मामले में एवीटीएस (AVTS) सिकरौना की (horrible murder of female teacher) टीम ने तत्परता दिखाते हुए घटना की सूचना मिलने के महज 2 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है।
horrible murder of female teacher – पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 अगस्त की सुबह सिकरौना स्थित स्कूल के भीतर महिला शिक्षिका की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या की गई थी। मामले में मृतका के पति विकास की लिखित शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-58 में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। टीम ने तकनीकी सहायता, लोकेशन ट्रैकिंग और विश्वस्त सूत्रों की सूचना पर त्वरित छापेमारी करते हुए फरीदाबाद के गांव कोट निवासी 21 वर्षीय आरोपी अमित को दबोच लिया।
32 सेकेंड में किए 34 वार
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी अमित ने अपना गुनाह कबूल करते हुए चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि लगभग 2 वर्ष पूर्व मृतका उसके गांव के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी, उसी दौरान उससे जान-पहचान और बातचीत शुरू हुई थी। कुछ समय बाद महिला उससे दूरी बनाना चाहती थी और बार-बार पीछा करने पर उसने आरोपी से स्पष्ट कहा था कि वह उसके खिलाफ पुलिस केस दर्ज कराएगी। महिला द्वारा बातचीत पूरी तरह बंद कर देने से नाराज सिरफिरे आरोपी ने हत्या की साजिश रची।


