बारासात : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि संदेशखालि का ज्वार पूरे पश्चिम बंगाल में फूटेगा, जहां नारी शक्ति  लोकसभा चुनावों में राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उत्तर 24 परगना जिले के (Modi On Sandeshkhali)मुख्यालय बारासात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन अभिनंदन’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि संदेशखालि में नारी शक्ति पर अत्याचार का घोर पाप हुआ है और इससे हर किसी का सिर शर्म से झुक गया है।

इसे भी पढ़ें – युवाओं को बढ़ावा देने से डरती है कांग्रेस, तेलंगाना रैली में बोले मोदी

उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नीत सरकार राज्य की महिलाओं के गुनाहगारों को बचाने के लिए  पूरी शक्ति लगा रही है जबकि उसे उच्च न्यायालय से लेकर उच्चतम न्यायालय तक में झटका लगा है। उन्होंने कहा, इस व्यवहार से (राज्य सरकार के) बंगाल की महिलाएं… देश की महिलाएं आक्रोश में हैं। नारी शक्ति के आक्रोश का यह ज्वार संदेशखालि तक ही सीमित नहीं रहने वाला है, बल्कि यह पूरे बंगाल तक जाएगा और पूरे राज्य में टीएमसी को खत्म कर देगा।

इसे भी पढ़ें – सरकार बनने पर पेपर लीक गठजोड़ प्राथमिकता से खत्म करेंगे : राहुल

Modi On Sandeshkhali – संदेशखालि में तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता शाहजहां शेख और उनके साथियों पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोप हैं। मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय तुष्टीकरण की राजनीति को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।

Exit mobile version