सहारनपुर :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि विपक्षी इंडिया (Modi On India Alliance) गठबंधन का लक्ष्य सत्ता में आने के बाद कमीशन  कमाना है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) एक मिशन पर है। सहारनपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को 370 से अधिक सीट जीतने से रोकने के लिए लड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें – अनुच्छेद 370 को बहाल करने की योजना बना रही कांग्रेस, स्मृति ने लगाया आरोप

Modi On India Alliance – मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस का ध्यान अपने शासन के दौरान कमीशन कमाने पर था। इंडिया गठबंधन का भी लक्ष्य सत्ता में आने के बाद कमीशन कमाना है, लेकिन राजग और मोदी सरकार एक मिशन    पर है। विपक्ष सिर्फ भाजपा को 370 से अधिक सीट जीतने से रोकने के लिए लड़ रहा है। समाजवादी पार्टी हर घंटे उम्मीदवार बदल रही है, जबकि कांग्रेस को मैदान में उतरने के लिए उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे हैं।’

इसे भी पढ़ें – पीएम मोदी ने राहुल गांधी और अखिलेश पर साधा निशाना, कहा – दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म फिर से कर दी गई रिलीज

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस में उन सीट पर भी उम्मीदवार उतारने की हिम्मत नहीं है, जो उसका गढ़ मानी जाती हैं।’ मोदी ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग की छाप है और इसके कुछ हिस्से पर वामपंथियों का प्रभुत्व है। इंडिया गठबंधन अस्थिरता और अनिश्चितता का पर्याय बन गया है और देश के लोग उन्हें गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि विपक्षी गठबंधन ‘शक्ति’ के खिलाफ लड़ने की बात कर रहा है।

 

Share.
Exit mobile version