Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एमपी की सियासत में आधी रात का धमाका! विधानसभा पहुंचे जीतू पटवारी, कांग्रेस नेता के तेवर देख सचिवालय में मची खलबली
    • हापुड़ का ‘बंटी-बबली’ गैंग! महंगे शौक के लिए भाई-बहन ने व्यापारी के घर डाला डाका; लग्जरी लाइफ ने बनाया चोर
    • मोतिहारी में ‘जहर’ बनी शराब! 4 लोगों की मौत, 3 की आंखों की रोशनी गई; पूरे बिहार में हड़कंप
    • Rajasthan Mehndi Crisis: 250 करोड़ का घाटा! मिडिल ईस्ट की जंग ने फीकी कर दी राजस्थान की मेहंदी; बंद होने की कगार पर हजारों यूनिट्स
    • बेटे का जन्म और पिता की मौत! एक ही दिन घर आई ‘खुशी’ और ‘मातम’; रुला देगी इस परिवार की दास्तां
    • Haridwar News: युवती से विवाद के बाद खौफनाक कदम! पुलिस के पहुंचने से पहले युवक ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत
    • Delhi Crime: दिल्ली में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक और बिस्किट बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी सलाखों के पीछे
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, April 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » रिमोट से चलते हैं कांग्रेस अध्यक्ष, रिमोट चलने पर देते हैं सनातन को गाली : मोदी

    रिमोट से चलते हैं कांग्रेस अध्यक्ष, रिमोट चलने पर देते हैं सनातन को गाली : मोदी

    November 9, 2023 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दमोह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी रिमोट संस्कृति के चलते अब श्री खड़गे को रिमोट से चला रही है, रिमोट चलता है तो श्री खड़गे सनातन को गाली देते हैं और बैटरी समाप्त होते ही सनातन को याद करने लगते हैं। श्री मोदी मध्यप्रदेश के दमोह में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान (Modi On Congress President) उन्होंने कहा कि 2014 के पहले प्रधानमंत्री को कोई काम नहीं करना होता था।

    इसे भी पढ़ें – नकुलनाथ ने कृषि मंत्री पर बोला हमला, कहा- विकास कार्यों को नहीं बल्कि जुआ-सट्टा, अवैध खनन को दिया महत्व

    कांग्रेस में सब रिमोट से चलता था। पार्टी की रिमोट की आदत नहीं जा रही। अब कांग्रेस अध्यक्ष रिमोट से चल रहें हैं। उनका हाल ऐसा है कि वे कुछ नहीं कर पाते। नाममात्र के रह गए हैं, पर जब कभी वो खुद के मूड में आ जाते हैं, रिमोट का चार्जिंग खत्म हो जाता है या कनेक्टिवटी छूट जाती है, तब अच्छी बात करने लगते हैं। इसी क्रम में श्री मोदी ने कहा कि कल कांग्रेस अध्यक्ष ने पांडवों को याद किया था। जब रिमोट चलता है तो सनातन को गाली देते हैं। रिमोट बंद हो गया तो सनातन की याद आ गई। कल कह रहे थे कि भाजपा में पांच पांडव हैं। इसके आगे प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें गर्व है कि हम पांच पांडवों की राह पर चल रहे हैं। इससे बड़ा गर्व भाजपा के लिए और क्या होगा।

    इसे भी पढ़ें – एमपी में प्रियंका की हुंकार, महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या

    Modi On Congress President – उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इतने सालों से कांग्रेस बार-बार एक ही झूठ बोल रही हैं। गरीबी खत्म करने का नारा दे रही है, पर कर नहीं पाई क्योंकि नेताओं की नीयत ठीक नहीं थी। अब भाजपा सरकार में देश गरीबी से बाहर निकल रहा है। जब हम पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बने तो हर ओर चर्चा होने लगी, क्योंकि हमने उस देश को पीछे छोड़ दिया, जिसने हम पर 200 साल राज किया था।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    एमपी की सियासत में आधी रात का धमाका! विधानसभा पहुंचे जीतू पटवारी, कांग्रेस नेता के तेवर देख सचिवालय में मची खलबली

    MP के बिजली उपभोक्ताओं की चांदी! अब 15 मई तक उठाएं विद्युत समाधान योजना का लाभ

    रीवा में इंसानियत शर्मसार! किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, पुलिस ने दबोचा शातिर जालसाज

    मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी पर मचा घमासान, भारतीय किसान संघ ने 15 मई से आंदोलन का किया ऐलान

    सीधी कलेक्टर ने रात में किया औचक निरीक्षण, जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं; ताबड़तोड़ आदेश जारी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.