8 जून को मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मान देने का निर्णय लिया| उनके इस पुरस्कार का नाम है “निशान इज्जुद्दीन”, ये पुरस्कार मोदी को इसलिए दिया जा रहा है क्योंकि उन्होंने मालदीव से संबंधों को बहुत बखुबी निभाया है और उन लोगों की बहुत सी मदद भी की है|
नरेंद्र मोदी को ये पुरस्कार शनिवार की शाम को दिया जायेगा, यानिकी 8 जून 2019 को दिया जायेगा|आज (8 जून 2019) को ही मालदीव दौरे के लिए गए है|
उन्होंने वहाँ पर ये बोला है कि उनके यातायात प्रणाली को बढ़ायेंगे और उनको अपने विदेशी दौरे में भी शामिल करेंगे|
नरेंद्र मोदी ने मालदीव वालो की बहुत सहायता की है उनके हर एक काम में साथ दिया है जिसके कारण मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने उनको सर्वोच्च नागरिक सम्मान देनी की घोषणा की है|
मोदी को पुरस्कारों से सम्मानित गया
मोदी के कार्यकाल के दौरान अफ़ग़ानिस्तान ने 2016 में उन्हें अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान अमानुल्लाह ख़ान पुरस्कार दिया|
2018 में फिलिस्तीन ने ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ़ द स्टेट ऑफ़ फिलिस्तीन’ से और दक्षिण कोरिया में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए सियोल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था|
2018 में ही संयुक्त राष्ट्र संघ ने उन्हें अपना सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार ‘चैंपियंस ऑफ़ अर्थ द अवार्ड’ से सम्मानित किया था|
लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की भारी जीत और श्री नरेंद्र मोदी के दूसरे बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है|
मोदी ने इस सम्मान के लिए राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह शुक्रिया अदा किया है| और कहा कि वे विनम्रता से इस सम्मान को स्वीकार करते हैं|
प्रधानमंत्री आज सुबह-सुबह(8 जून 2019) को ही मालदीव के दौरे के लिए निकल गए है और अब वो वहाँ से सम्मानित हो कर ही आएंगे|
Image Sources : Google