नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि त्रेता युग में राजा राम की कथा हो या आज की राज-कथा यह गरीब, वंचित और जनजातीय लोगों के कल्याण के बिना संभव ही नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व वाली सरकार इसी सोच के साथ लगातार काम कर रही है और (Modi Both Asks And Worships) इसी का प्रतिफल है कि जिनको कभी किसी ने पूछा नहीं, उनको मोदी आज पूछता भी है और पूजता भी है।
इसे भी पढ़ें – वैचारिक जड़ों से भटक गई है कांग्रेस, जातिगत विभाजन को बढ़ावा दे रही : मिलिंद देवरा
प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के एक लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी करने के बाद वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि उनकी सरकार के 10 साल गरीबों को समर्पित रहे। उन्होंने कहा, त्रेता में राजा राम की कथा हो या आज की राज-कथा बिना गरीब, बिना वंचित, बिना वनवासी भाई-बहनों के कल्याण के संभव ही नहीं है। इसी सोच के साथ हम लगातार काम कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – पाकिस्तान सीमा पर तैनात किया गया MRSAM मिसाइल, जानिए इसकी ताकत
Modi Both Asks And Worships – हमने 10 साल गरीबों को समर्पित किए। गरीबों को 4 करोड़ से अधिक पक्के घर बनाकर दिए। उन्होंने कहा, जिनको कभी किसी ने पूछा नहीं, उनको मोदी आज पूछता भी है और पूजता भी है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों को 540 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की गई। इस दौरान लाभार्थियों ने रसोई गैस कनेक्शन, बिजली, पाइप से पानी और आवास सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के बाद अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों पर प्रकाश डाला।
