Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Supreme Court on Fake News: ‘व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी की जानकारी स्वीकार नहीं’, सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी खबरों और अफवाहों पर दिखाई सख्ती
    • Delhi Mayor Election 2026: बीजेपी ने प्रवेश वाही को बनाया मेयर उम्मीदवार, AAP के चुनाव न लड़ने से जीत लगभग तय
    • West Bengal Elections: मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान भयंकर हिंसा, TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों के बीच चले लाठी-डंडे; भारी पुलिस बल तैनात
    • Supreme Court on I-PAC Raid: ‘इससे राष्ट्रपति शासन की स्थिति पैदा हो सकती है’, आई-पैक रेड मामले पर SC की सख्त टिप्पणी
    • West Bengal Elections: ‘झालमुड़ी मैंने खाई, झटका TMC को लगा’, वोटिंग के बीच बंगाल में बोले PM मोदी; ममता सरकार पर साधा निशाना
    • Bengaluru: आईफोन फैक्ट्री के टॉयलेट में लड़की बनी मां, बच्चे को जन्म देते ही रेता गला; रोंगटे खड़े कर देगी ये खौफनाक वारदात
    • पटना में गजब का फ्रॉड! रसगुल्ला खिलाकर हड़प ली करोड़ों की जमीन, न्याय की गुहार लेकर डिप्टी CM सम्राट चौधरी के दरबार पहुंचा पीड़ित
    • पति के दोस्त संग रचाई शादी, फिर WhatsApp स्टेटस लगाकर किया ऐलान; देखकर पति के उड़े होश, 2 साल पहले हुई थी लव मैरिज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 23
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » MLA Prabodh Minz Initiative: दिव्यांगों के लिए सहारा बनी स्वेच्छानुदान राशि, विधायक प्रबोध मिंज ने 1200 लोगों तक पहुँचाई मदद

    MLA Prabodh Minz Initiative: दिव्यांगों के लिए सहारा बनी स्वेच्छानुदान राशि, विधायक प्रबोध मिंज ने 1200 लोगों तक पहुँचाई मदद

    April 23, 2026 छत्तीसगढ़ 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    सरगुजा : अक्सर विधायकों पर स्वेच्छानुदान राशि के दुरुपयोग करने के आरोप लगते रहे हैं.लेकिन सरगुजा के लुंड्रा विधानसभा के विधायक प्रबोध मिंज ने एक नई पहल की शुरुआत की,जिसने दूसरे विधानसभा के विधायकों को भी रास्ता दिखाने का काम किया है. लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने नई पहल करते हुए दिव्यांगजनों को स्वेच्छानुदान की राशि बांट रहे हैं. अब तक करीब 12 से अधिक दिव्यांग बच्चों तक विधायक की मदद पहुंची है.

    तीन बच्चों को उपलब्ध कराई गई राशि
    आपको बता दें कि जरूरतमंद दिव्यांग जनों को एक बार में दस या पांच हजार रुपए की राशि दी जाती है. विधायक ने क्षेत्र के गरीब दिव्यांग जनों सहित स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों की भी मदद की है. जिससे बच्चों को अध्ययन सामग्री और अन्य खर्चों में मदद मिल रही है. विधायक ने स्वामी आत्मानंद स्कूल के दिव्यांग बच्चों को स्वेच्छामद से दस-दस हजार की राशि तीन बच्चों को उपलब्ध कराई.

    स्वामी आत्मानंद के दिव्यांग बच्चों को मिली सहायता राशि
    स्वामी आत्मानंद स्कूल सोहगा की प्राचार्य लीना थॉमस ने बताया कि विधायक स्वामी आत्मानंद विद्यालय में दिसंबर माह में लोकार्पण के लिए आए थे. उस समय हमने सर को बताया था कि हमारे विद्यालय में तीन शारीरिक रुप से कठिनाई में तीन छात्र भी पढ़ते हैं. तीनों छात्रों के लिए उस समय सर ने आश्वासन दिया था कि जितना हो सके इनकी आगे की पढ़ाई में मदद की जाएगी.आज सर ने इसी वादे को निभाया है.हमें खबर दी गई कि सर बच्चों की आर्थिक मदद करना चाहते है.इसलिए हम बच्चों को लेकर उनके पास आएं.

    जिन बच्चों की मदद की गई है उनमें आशीष सिंह क्लास 10वीं में अध्ययनरत है और इस बार बोर्ड परीक्षा दिया है. वो आगे बड़ा होकर डॉक्टर बनना चाहता है. उसकी पढ़ाई में ये राशि बहुत मददगार होगी. प्रज्ञान क्लास 5वीं में पढ़ता है, वो इस साल क्लास सिक्स में जाएगा. सोफिया क्लास टू में पढ़ती है और उसको थैलेसीमिया है. सोफिया को हर एक महीने में खून की आवश्यकता पड़ती है. तो यह उसके इलाज में और आगे के उसके ग्रोथ में यह पैसा उसके लिए काफी मददगार होगा- लीना थामस, प्राचार्य सेजस सोह्गा

    इस बारे में विधायक प्रबोध मिंज ने बताया कि हम लोगों के क्षेत्र में सभी प्रकार के लोगों का मिलना जुलना होता है. सोहगा स्कूल में मैं जब गया था और मुझे बुलाया गया था तो उस समय तीन विकलांग बच्चों के बारे में जानकारी मिली.

    एक बच्ची को एनीमिया है जिसका सोफिया नाम है. एक बच्चा जो है वो विकलांग है एक पैर नहीं है और एक बच्चे को पूरा हाथ जला हुआ है. वैसे तीनों दिव्यांग बच्चे लोग उस समय जानकारी में आए थे. तो माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह करके उनके लिए, उनके पढ़ाई के लिए, उनके सहयोग के लिए उन्होंने स्वीकृति दिया था, तो आज उनको मदद के रूप में राशि दे रहे हैं- प्रबोध मिंज, विधायक

    विधायक प्रबोध मिंज ने बताया कि अभी लखनपुर के भी 513 दिव्यांगों के लिए शासन से स्वीकृति मिली है. इन दिव्यांगों को भी राशि वितरित की जाएगी. बहुत ज्यादा धनराशि तो ये नही है, इससे कोई बहुत बड़ा उनका कुछ होगा नहीं. लेकिन फिर भी एक थोड़ी सी मदद के रूप में उनको कुछ मिल जाए इसलिए माननीय मुख्यमंत्री जी इस तरह से प्रयास करते हैं.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Seoni Double Murder Verdict: सिवनी शराब दुकान हत्याकांड में ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी को 4 बार उम्रकैद की सजा

    रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र पर शक में पत्नी का सिर काटा, फिर बोरे में भरकर घूमता रहा पति; कोरबा में खौफनाक मंजर

    Bhoramdev Wildlife Sanctuary: भोरमदेव अभयारण्य में गूंजी बाघों की दहाड़, शावकों के साथ घूमते दिखे बाघ-बाघिन; देखें वायरल तस्वीरें

    Bird Watching in Chhattisgarh: पक्षी प्रेमियों के लिए नया हब बना खैरागढ़, डोंगरगढ़ ढारा रिजर्व में मिलीं पक्षियों की 296 प्रजातियां

    Kawardha News: कवर्धा में क्लीनिक की आड़ में चल रहा था IPL सट्टा, पुलिस ने मारा छापा; सट्टेबाज गिरफ्तार

    Dhamtari News: धमतरी में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, खनिज विभाग ने 7 ट्रैक्टरों को किया जब्त

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.