विद्या बालन इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित है| उन्हें ये फिल्म बहुत पसंद आयी है| चलिए जानते है इस फिल्म के बारे में कुछ ख़ास बातें|
मंगल मिशन एक ऐसी फिल्म है जो यह साबित करती है कि रचनात्मकता, विचारों और सपनों की कोई सीमा नहीं होती| वैसे ही आकाश की सीमा भी नहीं है| ये फिल्म मंगलयान (मार्स मिशन) पर केंद्रित है| 45 सेकन्ड के टीज़र में आपको सभी अभिनेताओं की झलक देखने को मिलती है| जो की ‘मंगलयान’ को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है|
बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन का कहना है कि मिशन मंगल की स्क्रिप्ट (लेख ) काफी बेहतरीन है| उन्होंने इस फिल्म में काम किया है| विद्या इन दिनों अक्षय कुमार के साथ फिल्म मिशन मंगल में काम कर रही है| मिशन मंगल 5 अगस्त को रिलीज होने जा रही है| जो की सिनेमाघरों में काफी हिट होने वाली है|
इसे भी पढ़ें: मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में होगी मिशन मंगल की स्क्रीनिंग
विद्या बालन से क्या पूछा गया
विद्या से पूछा गया कि क्या इस फिल्म में आपने स्क्रिप्ट (लेख) को दिमाग में रख कर काम किया है? या फिर आपके दिमाग में नेशनल अवॉर्ड चल रहा था? विद्या ने कहा कि मैं अवॉर्ड्स के बारे में नहीं सोचती हूं|
निर्देशक जगन आए और उन्होंने इस फिल्म की कहानी सुनाई जो काफी हद तक मुझे पसंद आयी है| मैंने शायद जिंदगी में पहली बार तुरंत हां बोला| मैंने कह दिया कि मैं इस फिल्म में काम कर रही हूं| क्योंकि इस फिल्म की स्क्रिप्ट (लेख) बहुत अच्छी है| मुझे ऐसा लगा कि ये कहानी सुनाई जानी चाहिए|
अभिनेत्री विद्या बालन का कहना है कि “मुझे खुशी है कि पिछले कुछ वर्षों में इतनी फिल्में बनायीं गयी है| जो हमें भारतीयों को हमारी उपलब्धियों से अवगत कराती हैं| जब मैं विदेश यात्रा करती हूं| मुझे लगता है कि लोगों को अपने देश, उनकी विरासत और संस्कृति पर बहुत गर्व है|” फिल्म में विद्या ने मिशन के कार्यक्रम निदेशक तारा शिंदे की भूमिका निभाई है|
अक्षय कुमार को जगन शक्ति के मिशन मंगल पर बेहद गर्व है| क्योंकि यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों की कई सालों की मेहनत है| जिन्होंने देश के पहले अंतर-मिशन मिशन, मार्स ऑर्बिटर मिशन को सफल बनाया|
इस फिल्म में आर बाल्की निर्मित और जगन शक्ति निर्देशित मिशन मंगल में तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, शरमन जोशी, कृति कुल्हारी और नित्या मेनन की भी अहम भूमिकाएं हैं|
Image Source : Google