Miss Universe: दुनिया को नई मिस यूनिवर्स मिल गई है. इस बार 72वें मिस यूनिवर्स का आयोजन किया गया था. जिसकी विनर निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस (Sheynnis Palacios) के रूप में दुनिया को मिल गई है. उन्होंने दुनियाभर की सुंदरियों की पीछे छोड़कर ये ताज अपने नाम किया है.
84 देशों की सुंदरियों को पीछे छोड़ बनी Miss Universe
बतां दे कि इस बार 84 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें शेन्निस पालसियोस(Sheynnis Palacios) ने Miss Universe के खिताब को जीता है. जिसके बाद वे काफी इमोशनल भी नजर आई. जिसके चलते उनकी आंखों से आंसू भी आ गए. खास बात यह रही कि मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली शेन्निस पलासियोस निकारागुआ की पहली महिला हैं.
थाईलैंड और आस्ट्रेलिया ने टाप तीन में बनाई जगह
बता दें कि निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस के साथ थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया की सुंदरियों ने टाप तीन में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं. थाईलैंड की एन्टोनिया पोर्सिल्ड (Anntonia Porsild) फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की मोरया विल्सन (Moraya Wilson) के सिर सेकंड रनर-अप रही.
इसे भी पढ़ें – स्वस्थ लिवर से ही रहेगा शरीर स्वस्थ, अलकोहल से दूरी जरुरी

