Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Investment Fraud Arrest: करोड़ों की ठगी कर भागा था विदेश, सऊदी अरब से लौटते ही पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर जालसाज
    • UP Crime News: जमीन में गड़ा खजाना मिलने की कहानी सुनाकर करते थे ठगी; नकली सोने की माला बेचते पकड़े गए शातिर ठग
    • Brij Bhushan Singh Statement: “देश में दो ही खलनायक: पहला मुसलमान, दूसरा सवर्ण”, जानें बृजभूषण शरण सिंह ने ऐसा क्यों कहा
    • हूती विद्रोहियों का ईरान को खुला समर्थन; लाल सागर से लेकर अरब तक युद्ध फैलने की आहट
    • अंबाला से अयोध्या धाम के लिए फ्री यात्रा करेंगे हरियाणावासी, सीएम ने स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
    • जींद-सोनीपत रूट पर दौड़ी हाइड्रोजन ट्रेन! सफल ट्रायल के बाद हरियाणा में रेल सफर का नया युग शुरू
    • सुखजिंदर रंधावा के घर की बिजली कटने पर पंजाब में सियासत तेज; सुनील जाखड़ ने परिवार की सुरक्षा पर उठाए सवाल
    • बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की मौत पर भाई रब्बी बाजवा का बड़ा खुलासा, पुलिस और दोषियों को दे डाली खुली चेतावनी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, March 28
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » छत्तीसगढ़ की लिपि मेश्राम ने जीता मिस इंडिया का ख़िताब, कर रही हैं आईएएस की तैयारी

    छत्तीसगढ़ की लिपि मेश्राम ने जीता मिस इंडिया का ख़िताब, कर रही हैं आईएएस की तैयारी

    March 6, 2022 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ के युवा देश और दुनिया में अब नाम कमा रहे हैं। खेल, शिक्षा और मनोरंजन समेत अन्य क्षेत्रों में यहां के युवा अपनी तकदीर लिख रहे हैं। अब बस्तर के एक छोटे से गांव की बेटी ने ग्लैमर की दुनिया में दस्तक दी है। लिपि मेश्राम ने काफी कम उम्र में मिस इंडिया (Miss India) का खिताब जीता है। मिस इंडिया (Miss India) प्रतियोगिता का आयोजन गोवा में किया गया था। लिपि मेश्राम बस्तर की पहली युवा महिला है जिन्होंने यह खिताब अपने नाम किया है।

    कभी लिपि के पिता ‘लाल आतंक’ यानी नक्सलियों के शिकार हुए थे। साल 2009 में लौंडीगुडा में घऱ के सामने लिपि के पिता को नक्सलियों ने गोली मार दी थी। लिपि के पिता को 3 गोलियां मारी गई थीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। पिता की हत्या के बाद मां ने अपने बच्चों को जिंदगी जीने की आजादी दी और आज लिपि ने अपनी प्रतिभा से डंके की चोट पर ‘लाल आतंक’ को करारा तमाचा जड़ा है।

    इसे भी पढ़ें – पूर्व मंत्री ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना,कांग्रेस पार्टी अपराधियों को दे रही संरक्षण

     Miss India – इस प्रतियोगिता में लिपि ने पूरे देश से आई 30 प्रतिभागियों को हरा कर यह ताज अपने सिर पर लिया है। लिपि ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एक बेहतर पद पर आना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘मेरा भी सपना था और इस सपने को पूरा करने के लिए मैंने बड़ी मेहनत की। बस्तर के एक ग्रामीण इलाके से निकलकर शहरी वातावरण में घुलना-मिलना मेरे लिए मुश्किल था।

    लेकिन परिवार के सपोर्ट और दोस्तों की हौंसलाअफजाई ने मुझे ताकत दी। मैं भिलाई पहुंच गई और ग्लैमरस स्टुडियो में आने के बाद मैं अपने सपनों को पूरा करने में जुट गई। गोवा में इस प्रतियोगिता तक पहुंचने के बाद मैंने यह खिताब हासिल किया।’

    इसे भी पढ़ें – CM भूपेश बघेल UP चुनाव दौरे से लौटे रायपुर ,बोले खोने को कुछ नहीं है, सब पाना ही पाना है।

    लिपि आईएएस की तैयारी भी कर रही हैं। एक खास बात यह भी है कि छत्तीसगढ़ की यह बेटी अब फिल्मी दुनिया में किस्मत आजमना चाहती है। हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी में वो ऑडिशन की तैयारी कर रही हैं। मिस इंडिया लिपि मेश्राम एक सोशल वर्कर भी हैं और सिंगर भी हैं। उनके अच्छे कार्यों को देखते हुए उन्हें स्वच्छ भारत अभियान के तहत बस्तर का एंबेस्डर भी बनाया गया था।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी; यहाँ देखें आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां

    समाज में एकता स्थापित करने का संकल्प: संत समागम में जुटेंगे दिग्गज संत, आध्यात्मिकता की बहेगी धारा

    छत्तीसगढ़ के शिक्षा क्षेत्र में लागू होगा ‘गुजरात मॉडल’, गजेंद्र यादव का बड़ा बयान

    श्रमिक योजना में फिर बड़ा फर्जीवाड़ा, फर्जी दस्तावेज लगाकर निकाले गए पैसे

    Khelo India Tribal Games: महिला हॉकी में मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा की शानदार जीत

    96% नक्सल मुक्त हुआ बस्तर, जानें 400 सिक्योरिटी कैंप को लेकर क्या है सरकार का प्लान

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.