नई दिल्ली : शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने सोमवार को राज्यसभा में सभी राजनीतिक दलों से आने वाली पीढ़ियों के लिए संविधान को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि इसके लिए यह भी जरूरी है कि पार्टियों में आतंरिक लोकतंत्र कायम किया जाए। ‘भारतीय संविधान के 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा’ विषय पर उच्च सदन में दो दिवसीय चर्चा में भाग लेते हुए शिवसेना के मिलिंद देवड़ा ने कहा कि संविधान लागू होने के 65 वर्ष बाद देश में (Milind Deora On Constitution) संविधान दिवस मनाना शुरू हुआ है।
इसे भी पढ़ें – जब संविधान लागू हुआ तब RSS ने किया था विरोध, आज हमें पाठ पढ़ा रहे हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
Milind Deora On Constitution – उन्होंने कहा कि संविधान दिवस मनाने से देश की वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को उन मूल्यों के बारे में अच्छी तरह से जानकारी मिलेगी जो संविधान में शामिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के हटने से पूरे भारत में संविधान लागू हो पाया है। देवड़ा ने कहा कि आज जीएसटी (माल एवं सेवा कर) परिषद में सभी राज्यों का प्रतिनिधित्व है और इन राज्यों की राय लेकर ही फैसले किए जाते हैं।
इसे भी पढ़ें – कांग्रेस ने संविधान का किया दुरुपयोग, कुर्सी बचाने के कानून में संशोधन करना इनका असली चेहरा : निर्मला सीतारमण
उन्होंने कहा कि संविधान दिवस मनाने से देश की वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को उन मूल्यों के बारे में अच्छी तरह से जानकारी मिलेगी जो संविधान में शामिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के हटने से पूरे भारत में संविधान लागू हो पाया है।देवड़ा ने कहा कि यदि आज भारत में कोई राजनीतिक दल अपने भीतर लोकतंत्र नहीं ला पाता है तो वह देश में संविधान और लोकतंत्र को कैसे मजबूत करेगा? उन्होंने कहा कि कुछ दल एकाधिकार का बढ़-चढ़कर विरोध करते हैं किंतु वे अपने ही दल के भीतर एकाधिकार का विरोध नहीं कर रहे हैं।

