नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में हाल में संपन्न हुए नगर निगम चुनावों के बाद सदन की (MCD Meeting Tomorrow) दूसरी बैठक मंगलवार को होगी, जिसमें दिल्ली के महापौर और उपमहापौर को चुना जाएगा। महापौर और उपमहापौर का चुनाव नगर निगम चुनाव के बाद छह जनवरी को हुई सदन की पहली बैठक में किया जाना था, लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों के एक दूसरे से भिड़ जाने और हंगामा करने के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गयी थी, जिसके कारण महापौर और उपमहापौर का चुनाव नहीं हो सका था।
इसे भी पढ़ें – फोन छीनने का विरोध किया तो घोंप दिया चाकू, नाबालिगों ने 18 साल के लड़के पर किये सौ वार
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव चार दिसंबर को हुए थे और मतगणना सात दिसंबर को हुई थी। आप ने 134 वार्ड जीतकर एमसीडी में भाजपा के 15 साल के शासन को खत्म कर दिया। भाजपा ने एमसीडी के 250 सदस्यीय सदन में 104 वार्ड में जबकि कांग्रेस ने नौ वार्ड में जीत दर्ज की। महापौर पद के प्रत्याशियों में शैली ओबरॉय और आशु ठाकुर (आप) तथा रेखा गुप्ता (भाजपा) शामिल हैं। ओबरॉय आप की मुख्य दावेदार हैं। उपमहापौर पद के प्रत्याशियों में आले मोहम्मद इकबाल और जलज कुमार (आप) तथा कमल बागड़ी (भाजपा) शामिल हैं। महापौर और उपमहापौर के अलावा
एमसीडी की स्थायी समिति के छह सदस्यों के भी 24 जनवरी को सदन की बैठक के दौरान निर्वाचित होने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल पर चाकू से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
MCD Meeting Tomorrow – नवनिर्वाचित एमसीडी सदस्यों की पहली बैठक महापौर और उपमहापौर का चुनाव किए बगैर स्थगित हो गयी थी। आप पार्षदों ने पहले 10 मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलाने के पीठासीन अधिकारी के फैसले का विरोध किया।भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश ने कहा कि यह दिल्ली के लोगों के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि पूरे शहर को अब फिर से एक महापौर मिलेगा। उन्होंने कहा कि अरुणा आसफ अली दिल्ली की पहली महापौर थीं और 2012 तक एमसीडी का तीन अंगों में विभाजन होने से पहले रजनी अब्बी आखिरी महापौर थीं और 10 साल बाद फिर से एक महिला महापौर बनेगी यह शहर के साथ ही उस व्यक्ति के लिए बड़े सौभाग्य की बात है जो दिल्ली की महापौर बनेंगी।