Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Satna News: सतना में जवारे विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों से हमला, एक की हालत गंभीर
    • Bhopal Weather Update: अप्रैल में तपती थी भोपाल की धरती, इस बार क्यों है राहत? देखें पिछले 10 साल का डेटा
    • High Court Decision: घर में नमाज पढ़ने पर पुलिस का चालान रद्द, हाई कोर्ट ने दिया पुलिस को बड़ा निर्देश
    • Ramayan Teaser Out: रणबीर कपूर के ‘राम’ अवतार ने जीता दिल, 2 मिनट के टीज़र ने खड़े कर दिए रोंगटे!
    • IPL 2026: क्या संजीव गोयनका को सफाई दे रहे थे ऋषभ पंत? LSG की हार के बाद वायरल वीडियो ने मचाई खलबली
    • Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी ने मचाई तबाही; एक की मौत
    • Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज 10 ग्राम सोने का ताजा भाव
    • UPI Record: डिजिटल इंडिया का दम! सालभर में हुआ 300 लाख करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन, टूटा पिछला रिकॉर्ड
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस के छात्र की मौत , हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला शव

    सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस के छात्र की मौत , हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला शव

    August 22, 2022 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    यूपी में इटावा जिले की सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में गोरखपुर के रहने वाले एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों (MBBS First Year Student) में मौत हो गई। छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला। छात्र की मां ने कॉलेज प्रशासन पर हत्या का आरोप लगा सीबीआई जांच की मांग की है। सीएम योगी ने इस घटना पर दु:ख जताते हुए डीएम और एसपी को जांच कर 24 घंटे के अंदर पूरी रिपोर्ट देने को कहा है।

    इसे भी पढ़ें – ‘संगठन सरकार से बड़ा है’, केशव मौर्य के ट्वीट के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म

    गोरखपुर के ज्ञानपुरम कॉलोनी निवासी शिवजी गुप्ता का 19 साल का बेटा हिमांशु यूनिवर्सिटी के शाक्य मुनि हास्टल में रहता था। बताया जा रहा है कि शनिवार रात जब वह खाने के लिए कमरे से नहीं निकला तो छात्रों ने वार्डन को जानकारी दी गई। वार्डन ने छात्रों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा। अंदर हिमांशु का शव लटक रहा था। हिंमाशु की मां डॉ. सरिता गुप्ता ने कॉलेज प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री से सीबीआई जांच की मांग की।

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने छात्र की मौत पर दुख व्यक्त करते जिलाधिकारी और एसएसपी को पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने 24 घंटे में रिपोर्ट देने को कहा है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी प्रशासन को कमेटी गठित कर जांच करने के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि किन हालात में एमबीबीएस छात्र का निधन हुआ है, इसकी भी विस्तृत रिपोर्ट तैयार के लिए कहा गया है।

    MBBS First Year Student – हिमांशु अभी रक्षाबंधन में ही घर आया था। बहन से राखी बंधवाने के बाद वह 17 अगस्त को सैफई के लिए रवाना हुआ था। घटना वाली शाम उसने अपने भाई के मोबाइल पर एक मैसेज भी किया था। हालांकि दो घंटे बाद वह मैसेज डिलीट कर दिया गया था। देवरिया के सलेमपुर के मूल निवासी हिमांशु के पिता शिवजी गुप्ता कसया ब्लाक में ऑपरेटर के पद पर तैनात हैं। वहीं मां भी एक ब्लाक की अफसर हैं। गुप्ता परिवार ने हुमायूंपुर ज्ञानपुरम कॉलोनी में मकान बनवाया है।

    इसे भी पढ़ें – अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की रफ्तार होगी तेज, श्रमिकों और कार्यशालाओं की संख्या बढ़ेगी

    शनिवार की रात में परिवारीजनों को मौत की खबर मिली। इसके बाद वह सैफई के लिए रवाना हो गए। हुमायूंपुर स्थित घर पर मौजूद लोगों ने बताया कि हिमांशु काफी मिलनसार और पढ़ाई में काफी होनहार था। रक्षाबंधन में वह घर आया था। 17 अगस्त को यहां से गया था कि तीन दिन बाद ऐसा क्या हो गया कि वह खुदकुशी कर लेगा। हिमांशु दो भाई और एक बहन में दूसरे नम्बर का था।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    High Court Decision: घर में नमाज पढ़ने पर पुलिस का चालान रद्द, हाई कोर्ट ने दिया पुलिस को बड़ा निर्देश

    एक कमरा और 4 लाशें! फंदे पर झूलता मिला पति, फर्श पर पड़ी मिली पत्नी और 2 मासूम बच्चों की लाश

    घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटियों का दबदबा

    ‘पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान’, मन्नत पूरी होने पर पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा

    अखिलेश यादव का ‘मास्टरस्ट्रोक’: दादरी रैली के जरिए पश्चिमी यूपी की 140 सीटों पर सपा का गेम प्लान!

    हारिस अली की पूछताछ में 10 संदिग्ध रडार पर! ISIS को मिल रही विदेशी फंडिंग की खुली परतें

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.