यूपी के बरेली में शुक्रवार को हुए बवाल और हिंसा के बाद आज पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार कर लिया गया है. मौलाना तौकीर रजा समेत 8 लोगों को पुलिस ने जेल भेजा है. इतना ही नहीं, बरेली में हुई हिंसा (maulana tauqir raza arrest) के मामले में पुलिस ने 31 लोगों को हिरासत में लिया है. साथ ही 2000 पत्थरबाजों पर भी केस दर्ज किया गया है. हंगमे की जगह से तमंचा,पेट्रोल की बोतलें बरामद की गई हैं. बरेली में जगह-जगह सुरक्षा बलों की तैनाती है.
बरेली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती है. यही वजह है कि बरेली के बाजारों में आज सन्नाटा पसरा रहा. दरगाह आला हजरत वाली गली, जहां मौलाना तौकीर रजा का घर भी है, वहां पर भी भारी पुलिसबल की तैनाती है. सभी जगहों पर शांति है. यहां ज्यादातर दुकानें बंद हैं और कोई शुक्रवार को हुए बवाल पर बात नहीं करना चाहता.
इसे भी पढ़ें – बरेली हिंसा: इंटरनेट बंद, सड़कों पर फ्लैग मार्च… तौकीर रजा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में हाई अलर्ट
व्यापारियों का कहना है कि कल जिस तरह से बवाल और हिंसा हुई, उसमें व्यापारियों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई और अपने दुकानों को बचाया, लेकिन व्यापारी अब भी दहशत में हैं. व्यापारियों ने साफ कहा कि मौलाना तौकीर रजा पर बड़ी कार्रवाई की जाए और उनको जेल भेजा जाए. मौलाना तौकीर रजा ने 2010 में भी दंगा कराया था. व्यापारियों का कहना है कि लोग डरे हुए हैं और व्यापार को काफी नुकसान हुआ है.
maulana tauqir raza arrest – आई लव मोहम्मद कैंपन को लेकर बरेली में बीते कल अचानक हिंसा भड़की और फिर पूरा शहर दहल गया. दोपहर बाद शुरू हुआ तनाव धीरे-धीरे बहुत ज्यादा बढ़ा गया. श्यामगंज, नावल्टी तिराहा और खलील स्कूल तिराहे पर पुलिस और भीड़ आमने-सामने आ गई. कई घंटों तक शहर के बड़े हिस्से में पत्थरबाजी और हिंसा हुई.

