लखनऊ में मां के साथ झाडफूंक कराने मस्जिद के हाफिज (Masque Hafiz Raped) के पास गई नाबालिग के साथ हाफिज ने दो बार रेप किया। किशोरी ने विरोध किया और बात मां को बताई तो लोकलाज के भय से मां ने बात को दबा दिया। मुंबई रहकर काम कर रहा पिता जब घर वापस लौटा तो बेटी ने पूरी जानकारी पिता को दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

इसे भी पढ़ें – इको टूरिज्म बोर्ड बनाएगी योगी सरकार, लखनऊ का चिड़ियाघर जायेगा कुकरैल

मोहनलालगंज क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 साल की लड़की के पिता मुंबई में रहकर काम करते है। किशोरी कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। जिस पर मां मस्जिद में रहने वाले हाफिज के पास झाड़फूंक करवाने के लिए जाती थी। जहां हाफिज ने किशोरी के साथ दो बार दुराचार किया। किशोरी ने पूरी बात मां से बताई लेकिन मां ने लोकलाज के डर से मामले को दबा गई। मुबई से वापस लौटे पिता से बेटी मंगलवार को लिपट कर फफक पड़ी। किशोरी की दास्तांन सुन पिता दंग रह गया।

इसे भी पढ़ें – पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने नोएडा पुलिस कमिश्नर पर किया मानहानि दावा, बिना जांच के बदनाम करने का लगाया आरोप

Masque Hafiz Raped – पिता ने आरोपी हाफिज फखरे आलम के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि आरोपी हाफिज कनकहा मस्जिद पर रहता है वह उन्नाव जिले के दरियापुर का रहने वाला है। मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Share.
Exit mobile version