मंडी : मंडी जिला में करवाचौथ के दिन बड़ा सड़क हादसा हुआ है। कोटली के धन्यारा में हुए इस सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग बुरी तरह जख्मी हैं। घायलों का (Mandi Road Accident) इलाज जोनल अस्पताल मंडी चल रहा है। कुछ नेरचौक रेफर हुए हैं।
इसे भी पढ़ें – आपदा ने बिगाड़ी सुक्खू सरकार की माली हालत, 1000 करोड़ का लेगी लोन
मृतकों में दो महिलाए और एक पुरुष शामिल हैं। जबकि एक की पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों और 108 एंबुलेंस से
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। एएसपी सागर चंद्र ने हादसे की पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में चिन्ता देवी पत्नी नागेशवर सिंह निवासी हारट कोटली, चंद्रा देवी पत्नी मनोहर लाल कसान कोटली, मस्तराम शामिल हैं। एक की पहचान नहीं हो सकी है।
इसे भी पढ़ें – अवैध खनन रोकने के लिए ड्रोन से निगरानी करें डीसी, एसपी : सुक्खू
Mandi Road Accident – जबकि घायलों में रतन गुमरा पीरु राम ध्वाली, रीता देवी पत्नी प्रेम सिंह निवासी ध्वाली, जय सिंह निवासी सुक्का कून, शीला देवी पत्नी कमल किशोर, कृष्णा देवी पत्नी लाल सिंह, हेमलता पत्नी दलीप सिंह और रेणुका पत्नी ओम प्रकाश शामिल हैं। इधर नेता प्रतिपक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधायक अनिल शर्मा ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
