गिरिडीह : जिले में एक महिला के ऊपर खौलता तेल उड़ेल दिया गया. मामला छेड़खानी से जुड़ा हुआ है. घटना मुफस्सिल थाना इलाके के एक गांव से जुड़ी हुई है. रविवार को देर शाम की इस (pouring boiling oil on woman) घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
इसे भी पढ़ें – रिम्स जमीन घोटाला: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश- पीड़ितों को मुआवजा दें, दोषी अफसर-बिल्डरों से वसूले जाएंगे रुपये
इस घटना में झुलसी महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. मामले को लेकर पीड़िता ने बताया कि वह दुकान चलाती थी. रविवार की शाम को भी वह पकौड़ी बना रही थी, तभी बगल गांव के रहने वाले उदय चौधरी और मनीष चौधरी आए. आते ही दोनों ने छेड़खानी शुरू कर दी. उसने जब विरोध किया तो खौलता हुआ तेल उसके ऊपर उड़ेल दिया जिससे वह बुरी तरह झुलस गई. गांव के लोग उसे लेकर सदर अस्पताल आ गए.
इसे भी पढ़ें – झारखंड में ‘फिल्मी’ डकैती! ग्राहक बनकर घुसे बदमाश, ज्वेलरी शॉप में हथियार के बल पर करोड़ों के गहने साफ
pouring boiling oil on woman – पूर्व मुखिया राजेश वर्मा ने बताया कि महिला का परिवार इसी दुकान से चलता है. जिन दोनों लड़कों ने महिला के साथ छेड़खानी की और फिर जान लेने का प्रयास किया, वे दोनों लड़के बदतमीज स्वभाव के हैं. इनके द्वारा पूर्व में भी कई तरह की हरकतें की गई हैं. चूंकि दोनों दबंग परिवार से आते हैं. इसलिए उनसे कोई उलझता नहीं है, लेकिन अब हद हो गई है. ऐसे लड़कों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. पूर्व मुखिया ने बताया कि महिला के बेहतर इलाज में लोग जुटे हुए हैं.
