बलौदा बाजार : नए साल के आगमन से पहले एक फिर रफ्तार के कहर ने 2 लोगों की जान ले ही. हादसे में 11 लोगों को चोटें आई हैं, जिसमें कुछ की हालत गंभीर है. हादसा जिले के (major accident before new year) गिधपुरी थाना इलाके के ग्राम तमौरी-खपरी इलाके में हुई. देर रात हुए इस हादसे से स्थानीय लोगों में गुस्सा भी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क किनारे एक तूफान गाड़ी खड़ी थी. तभी तेज रफ्तार से आ रहे हाईवा ट्रक ने उसमें पीछे से टक्कर मार दी.
major accident before new year – घायलों ने बताया कि वे सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं और अपनी 17 वर्षीय बेटी सुषमा कमल की तबीयत खराब होने के कारण उसे लेकर खपरी गांव में बैगा (झाड़-फूंक करने वाले) के पास जा रहे थे. सुषमा को कुछ दिन पहले अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी थी, लेकिन परिजन उसकी हालत को लेकर चिंतित थे. इसी वजह से पूरा परिवार रात में ही बैगा के पास जाने के लिए निकला था.
परिवार जिस गाड़ी से जा रहा था वो किसी काम से तमौरी–खपरी मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी थी. कुछ लोग गाड़ी से उतरकर पास में ही रुके हुए थे, जबकि अधिकांश सदस्य गाड़ी के अंदर बैठे थे. इसी दौरान चिखली घाट की ओर रेत लेने जा रही एक हाईवा तेज रफ्तार में आई और पीछे से खड़ी क्रूजर को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रूजर सड़क से उतरकर खेत में जा पलटी. हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े.

