छिंदवाड़ा : महाशिवरात्रि के मौके पर हर शिव मंदिर और शिवालय में भगवान शंकर के दर्शन और अभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है. छिंदवाड़ा में विराजित स्वयंभू भगवान पातालेश्वर के (Mahadev turned out to be groom) दर्शन के लिए भी शनिवार रात 12:00 से हजारों श्रद्धालु कतार में लगे हुए हैं. उम्मीद की जा रही है कि पूरे दिन में करीब 3 लाख भक्त शंकर भगवान के दर्शन के लिए पहुंचेंगे इसके लिए पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.
आधी रात को निकाली शिव बारात, जमकर नाचे भूत प्रेत
शिवरात्रि के एक दिन पहले रात को 12:00 बजे पातालेश्वर और महाकालेश्वर मंदिर से शिव बारात निकाली गई. इस बारात में हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए बारात में बाकायदा शंकर जी और पार्वती जी को सजाया गया था. इसके साथ ही बारात के आगे आगे भक्त भूत प्रेत बनकर नाच रहे थे. शहर भ्रमण के बाद बारात महाकालेश्वर मंदिर पहुंची जहां पर समापन हुआ.
275 साल पुराना है मंदिर, स्वयं प्रकट हुए थे महादेव
मंदिर के पुजारी महेंद्र गोश्वामी ने बताया कि, ”करीब 275 साल पहले इस इलाके में घनघोर जंगल हुआ करता था और इसी जंगल में गुजरात के अहमदाबाद से संत श्री 1008 बाबा राजगिरी गोस्वामी जी तपस्या करने आया करते थे. उसी दौरान भगवान शिव ने सपने में आकर कहा कि, वे जमीन के नीचे हैं, उन्हें निकाला जाए और (Mahadev turned out to be groom) जब बाबा राजगिरी गोस्वामी ने जमीन की खुदाई की, तो वहां से शिवलिंग प्रकट हुआ.
